Archive for April, 2012

गुरुजी का अपमान बर्दाश्त नहींःहेमंत

रांची,30अप्रैल। राज्यसभा चुनाव को लेकर सत्तारुढ़ गठबंधन में शामिल दो प्रमुख दल भारतीय जनता पार्टी और झारखंड मुक्ति मोर्चा के बीच संबंधों में खटास लगातार बढ़ती जा रही है। झामुमो विधायक दल के नेता सह उपमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज राजधानी रांची में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन पार्टी के [...]

Share

झारखंड में राजनीतिक संकट उत्पन्न

सहयोगी दलों में दूरियां बढ़ी, सुदेश-हेमंत नहीं गए दिल्ली रांची,30अप्रैल। राज्यसभा चुनाव को लेकर राज्य में राजनीतिक संकट गहराता जा रहा है। भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी के बुलावे पर आज झामुमो के हेमंत सोरेन व ऑजसू के सुदेश महतो नई दिल्ली नहीं गए, जबकि मुख्यमंत्र्ाी अर्जुन मुंडा अकेले ही दिल्ली रवाना हुए। भाजपा विधायकों की [...]

Share

चार छात्र कांके डैम में डूबे

रांची,30अप्रैल। राजधानी रांची के कांके डैम में आज चार छात्रों के डूब जाने की खबर है, हालांकि डैम में डूबे छात्रों के शव को बरामद नहीं किया जा सकता है और शव की तलाश में घंटों गुजर गये है, जिसके कारण उनकी मौत की आशंका व्यक्त की जा रही है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी [...]

Share

नथवाणी की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

रांची,30अप्रैल । राज्य सभा सांसद परिमल नथवाणी की ओर से आज राजधानी रांची में निःशुलक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर सैकड़ों मरीजों का इलाज किया गया और उन्हें मुफ्त दवाईयां उपलब्ध कराया गयी। सांसद नथवाणी के निर्देश पर आज राजधानी रांची के बीचो-बीच स्थित स्लम एरिया इमारत नगर, कोल पाड़ा, गुदड़ी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर [...]

Share

बिजली आपूर्ति में लापरवाही बर्दाश्त नहींःसीएम

रांची,30अप्रैल। मुख्यमंत्री अर्जुन मुण्डा ने झारखण्ड राज्य विद्य्नुत बोर्ड के पदाधिकारियों को नसीहत दी कि बिजली आम दैनिक जीवन से लेकर उत्पादन एवं हरेक आर्थिक गतिविधि की अनिवार्य जरुरत है लिहाजा उपभोक्ताओं के हितों को किसी भी स्तर पर नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि यदि कहीं तकनीकी गड़बड़ी के [...]

Share

सुदेश-हेमंत नहीं गए दिल्ली ,संकट उत्पन्न

रांची,30अप्रैल ।राज्यसभा चुनाव में सत्तारुढ़ गठबंधन में उत्पन्न विवाद को दूर करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने सहयोगी दल झारखंड मुक्ति मोर्चा विधायक दल के नेता सह उपमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और ऑजसू सुप्रीमो सह उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो को बातचीत के लिए आज नई दिल्ली बुलाया था,लेकिन दोनों ने ही [...]

Share

झामुमो की मैराथन बैठक कल से

रांची,29अप्रैल। राज्यसभा चुनाव, हटिया विधानसभा उपचुनाव और ताजा राजनीतिक परिस्थितियों पर विचार-विमर्श के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेताओं, पदाधिकारियों और विधायकों की कल से पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन की अध्यक्षता में मैराथन बैठक होने वाली है। झामुमो कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 30अप्रैल को झामुमो के जिलाध्यक्षों व सचिव की बैठक बुलायी गयी [...]

Share

गडकरी सुलझाएंगे विवाद,हेमंत व सुदेश जाएंगे दिल्ली

रास चुनाव रांची,29अप्रैल।राज्यसभा चुनाव को लेकर अब राजनीतिक सरगर्मी बढ़ती जा रहा है। सत्तारुढ़ गठबंधन में शामिल भारतीय जनता पार्टी और झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा उम्मीदवार दे दिये जाने के बाद उत्पन्न खटास को दूर करने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी मसले को सुलझाने का प्रयास करेंगे। झामुमो की ओर से भाजपा [...]

Share

सरकार की अकाल मृत्यु तय,चुनाव की तैयारी में जुटेःबाबूलाल

झाविमो केंद्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक रांची,29अप्रैल। झारखंड विकास मोर्चा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि राज्य में जोड़-तोड़ से बनी सरकार की अकाल मृत्यु तय है, पार्टी कार्यकर्त्ता अभी से तैयारी में जुट जाएं। झाविमो के दो दिवसीय कार्यसमिति की बैठक में आज उदघाटन सत्र को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने [...]

Share

विकास योजनाओं की प्रगति असंतोषजनकःजयराम

रांची,29अप्रैल। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश ने झारखंड में ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन पर असंतोष जताया है। केंद्रीय मंत्री ने आज देवघर में पत्र्ाकारों से बातचीत करते हुए राज्य में ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति पर नाराजगी जतायी। उन्होंने संकेत दिया कि कार्य में प्रगति नहीं होने की स्थिति में केंद्रीय सहायता रोकी [...]

Share
Powered by Horizon Softech