Archive for July 7th, 2012

डिप्लोमा इंजीनियरों की हड़ताल समाप्त

रांची,7जुलाई। जेएसईबी के डिप्लोमाधारी इंजीनियरों की हड़ताल आज समाप्त हो गयी। जेएसईबी अध्यक्ष एस वर्मा ने बताया कि आज शाम डिप्लोमाधारी अभियंताओं के साथ वार्ता के बाद बनी सहमति के बाद हड़ताल खत्म करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि हड़ताली अभियंताओं की सारी मांगों को मान लिया गया है।

Share

ग्रामीणों का सघर्ष जारी रखने का संकल्प

रांची,7जुलाई। रांची के नगड़ी और आसपास के गांवों के ग्रामीणों ने जमीन अधिग्रहण के खिलाफ संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया है। 35 गांवों की आज नगड़ी में में हुई आमसभा में सफल फैसला लिया गया। आमसभा के बाद में चार जुलाई को झड़प के दौरान प्रशासन द्वारा सरना झंडा को हटाए जाने के खिलाफ [...]

Share

बंधु समर्थकों संग पहुंचे गिरफ्तारी देने पहुंचे

रांची,7जुलाई। झारखंड जनाधिकार मंच के संरक्षक और मांडर विधानसभा क्षेत्र के विधायक बंधु तिर्की निषेधाज्ञा उल्लंघन के एक मामले में अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कोतवाली थाना पहुंच गये, बाद में गैर जमानती धारा को बदलने के बाद उन्हें निजी मुचलके पर जमानत दे दी गयी।बंधु तिर्की के नेतृत्व में ग्रामीणों ने 9 जून को [...]

Share

झारखंड केंद्रीय विवि व कैलिफोर्निया विवि के बीच समझौता

रांची,7जुलाई।झारखंड केंद्रीय विश्वविद्य्नालय के कुलपति प्रो. डीटी खटिंग और कैलिफोर्निया विश्वविद्य्नालय के प्रेसिडेंट डॉ. एलबर्ट के. कारनिंग के बीच आज एक एमओयू पर हस्ताक्षर हुए। यह एमओयू दोनों विश्वविद्य्नालयों के बीच सीधे संपर्क, शिक्षा तथा अनुसंधान, छात्र एवं शिक्षकों के पारस्परिक आदान-प्रदान तथा समन्वय को प्रोत्साहन देगा।

Share

ज्वालकांटा सब स्टेशन का उदघाटन किया

रांची,7जुलाई। पूर्वी सिंहभूम के ज्वालकांटा पावर सब स्टेशन का ऑनलाईन उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री ने राज्य के विकास के सन्दर्भ में अपनी चिन्ता को दुहराया। उन्होंने कहा कि सभी विभाग और विशेषकर आम जीवन से जुड़े लोग गाँव की अपेक्षा की कसौटी पर खरा उतरने, गाँव की चिंता को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। गाँव की प्रगति [...]

Share
Powered by Horizon Softech