Archive for July 15th, 2012

प्रणव व हामिद को समर्थनःशिबू

रांची,15जुलाई।झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन ने राष्ट्रपति पद के लिए यूपीए प्रत्याशी प्रणव मुखर्जी और उपराष्ट्रपति पद के लिए हामिद अंसारी को समर्थन देने का फैसला लिया है।झामुमो झारखंड में सत्तारुढ़ भाजपा नेतृत्व वाली अर्जुन मुंडा सरकार में शामिल है। इधर,प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी डॉ. शकील अहमद ने झामुमो के फैसले का स्वागत किया है।

Share

झाविमो का हामिद को समर्थन

रांची,15जुलाई। झाविमो द्वारा उपराष्ट्रपति पद के लिए यूपीए प्रत्याशी हामिद अंसारी को समर्थन देने की घोषणा की गयी है। पार्टी विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने आज जमशेदपुर में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति चुनाव में पार्टी ने बिना शर्त यूपीए उम्मीदवार को समर्थन देने का फैसला लिया है।

Share

शिबू पहुंचे नगड़ी,कहा- उपजाऊ जमीन नहीं देंगे

तीन दर्जन गांवों के ग्रामीणों ने आमसभा में लिया हिस्सा ग्रामीणों और प्रशासन के बीच बैठक आज रांची,15जुलाई। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) अध्यक्ष शिबू सोरेन ने भी रांची के नगड़ी के ग्रामीणों के चल रहे आंदोलन का समर्थन किया है। झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन आज नगड़ी पहुंचे,जहां आसपास के तीन दर्जन गांवों के ग्रामीण मौजूद [...]

Share

इलेक्ट्रॉनिक्स व टेलिकम्युनिकेशन इंजीनियर्स की बैठक

रांची,15जुलाई। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं दूरसंचार अभियंताओं की संस्था आईईटीई की रांची शाखा की आज बैठक हुई। सूचना भवन स्थित सभागार में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता संजय कुमार झा ने की। बैठक में नैनो तकनीक विषय पर एकदिवसीय सेमिनार सह गोष्ठी का आयोजन सितंबर में करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा संस्था के कार्यालय तथा [...]

Share
Powered by Horizon Softech