Archive for July 16th, 2012

नगड़ी मसले पर हाईकोर्ट की कड़ी टिप्पणी

पूछा-अन्य स्थानों पर भी अधिग्रहित कृषि भूमि को लौटाएगी रांची,16जुलाई। झारखंड उच्च न्यायालय ने नगड़ी में भूमि अधिग्रहण के मसले पर हो रही राजनीति पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। महाधिवक्ता अनिल कुमार सिन्हा ने बताया कि अदालत में इस मामले पर सुनवाई के दौरान अदालत ने 30 जुलाई तक सरकार को अपना पक्ष रखने [...]

Share

नगड़ी बैठक बेनतीजा

रांची,16जुलाई। रांची के कांके प्रखंड अतर्गत नगड़ी में केंद्रीय शैक्षणिक संस्थानों के लिए भूमि अधिग्रहण के मसले को लेकर राज्य सरकार द्वारा गठित उच्चस्तरीय समिति और ग्रामीणों के बीच आज हुई बैठक बेनतीजा खत्म हो गयी। बैठक में ग्रामीणों ने उच्चस्तरीय समिति के अध्यक्ष सह भू-राजस्व मंत्री के समक्ष ग्रामीणों ने सात सूत्री मांगें रखीं। [...]

Share

सीएम ने सड़क का निरीक्षण किया

रांची,15जुलाई। मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने राजधानी में मुख्यमंत्री आवास के सामने बन रहे रांची-पतरातू राजमार्ग का निरीक्षण किया। हेलीकॉप्टर दुर्घटन में घायल मुख्यमंत्री ने ह्नील चेयर पर बैठकर ही सड़क का निरीक्षण किया

Share

सीएम ने पावर ट्रांसफार्मर का ऑनलाइन उदघाटन किया

रांची,16जुलाई।मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा है कि सबको मिलकर सकारात्मक उर्जा के साथ नई पीढ़ी का भविष्य गढ़ना है। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक आदमी तक मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने के राज्य सरकार के प्रयास को रेखांकित करते हुए कहा कि राज्य में उर्जा उत्पादन, संचरण एवं वितरण की परियोजनाओं से रोशनी हो, खेतों को पानी मिलें [...]

Share

सावन की दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में जनसैलाब उमड़ा

रांची,16जुलाई। झारखंड में सावन की दूसरी सोमवारी पर आज देवघर स्थित विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्य्ननाथ धाम मंदिर, दुमका स्थित बासुकीनाथ मंदिर, राजधानी रांची स्थित पहाड़ी मंदिर और खूंटी स्थित आम्रेश्वरधाम मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उम़ड़ी। राजधानी रांची स्थित पहाड़ी मंदिर में पूजा अर्चना के लिए सुबह से ही भक्तों की लंबी लाइन लगी [...]

Share

योजनाओं को तत्परता से आमजन तक पहुंचाएंः मस्तराम मीणा

रांची,16जुलाई। सरकारी कार्यक्रमों नीतियों को आम जनों तक पहुँचाने में जन-सम्पर्क विभाग की भूमिका को रेखांकित करते हुए सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के सचिव मस्तराम मीणा ने कहा कि विकास कार्यक्रमों में आमजनों की भागीदारी के लिए जरुरी है कि विभिन्न संचार माध्यमों के जरिए सूचनाएँ आमजनों तक पहुँचें। उन्होंने सूबे के विभिन्न जिलों एवं [...]

Share
Powered by Horizon Softech