लातेहार में एनएच उड़ाने की साजिश विफल, पलामू में विस्फोटक के साथ एक गिरफ्तार

रांची,30जुलाई। प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा-माओवादियों के शहादत सप्ताह (28जुलाई से 3 अगस्त) के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने नक्सल प्रभावित पलामू और लातेहार जिले में सुरक्षाकर्मियों ने लैंडमाइंस और विस्फोटक जब्त कर माओवादियों के खतरनाक मंसूबे को विफल कर दिया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लातेहार जिला स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 75 पर चंदवा के निकट आज सुरक्षा बलों ने चार शक्तिशाली लैंड माईंस बरामद किये हैं। जबकि डालटेनगंज के पांकी क्षेत्र में भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

Share
You can leave a response, or trackback from your own site.

Leave a Reply

Powered by Horizon Softech