ओपेन जेल दो अक्टूबर से होगा प्रारंभ

रांची,31जुलाई। झारखंड के हजारीबाग जिले में बनने वालेराज्य के एकमात्र ओपेन जेल को दो अक्टूबर से प्रारंभ किया जाएगा।
जेल महानिरीक्षक शिवशंकर तिवारी ने आज हजारीबाग में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि ओपेन जेल को शुरु करने के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए है। उन्होंने बताया कि हजारीबाग केंद्रीय कारा में छापाखाना के अलावा जूता फैक्ट्री और दुमका जेल में बर्त्तन फैक्ट्री लगायी जाएगी। जेल आईजी ने स्वीकार किया रांची और हजारीबाग सेंट्रल जेल का जैमर ठीक से काम नहीं कर रहा है। उन्होंने बताया कि थ्रीजी सिम आने के कारण जेलों में लगे टू जी जैमर ठीक से काम नहीं कर पा रहे है।

Share
You can leave a response, or trackback from your own site.

Leave a Reply

Powered by Horizon Softech