रांची,9अगस्त।मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा है कि राज्य में सभी परिवारों का बैंक खाता निश्चित रुप से खुलें, इसके लिए सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों को मिलकर पहल करना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के जिन चार जिलों में आधार कार्ड निर्माण का कार्य प्रगति पर हैं, वहां विशेष अभियान के तहत बैंक खाता खोले जा रहे हैं,लेकिन पूरे राज्य में समयबद्ध तरीके से शीघ्रताशीघ्र यह कार्य पूरा होना चाहिए।
मुख्यमंत्री आज स्थानीय होटल कैपिटल हिल में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की 39वीं बैठक को संबोधित कर रहे थे । उन्होंने कहा कि सारी व्यवस्था के मूल में आर्थिक ढांचा है और इकॉनोमिक स्लो डाउन चिंता का विषय है।मुख्यमंत्री ने कहा कि तत्कालीन अथवा दीर्घ उद्देश्य जो भी हों, मूल उद्देश्य है राज्य एवं देश की प्रगति निरंतर होती रहे, जिसके लिए प्रत्येक व्यक्ति को उत्पादकता से जोड़ना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी लोेग बैंक से दूर हैं, उनकी इकॉनोमी बिल्कुल अलग है। वहाँ की जनमानस पूराने विनिमय पद्धति पर आज भी है। उनकी पूरी जीवन शैली उसी पर आधारित है। हमें उन्हें बैंको से जोड़ना है, उद्य्नमता से जोड़ना है। फाइनान्सियल इन्कूलूजन का मूल अर्थ यही है।
सभी परिवार का बैंक खाता खुलेंःसीएम
Posted by editor on August 9th, 2012



Posted in