पी.सुरेश बाबू का निधन, श्रद्धांजलि दी गयी

रांची,19फरवरी । केरल के एथलेटिक कोच पी.सुरेश बाबू का आज निधन हो गया। उनके निधन पर तमाम खिलाड़ियों, तकनीकी अधिकारियों और दर्शकों द्वारा शोक-संवेदना व्यक्त की गयी और दो मिनट का मौन रखा गया। राज्यपाल एम.ओ.एच. फारुक ने भी सुरेश बाबू के असामयिक निधन पर गहरा दुःख एवं हार्दिक शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि “सुरेश बाबू का दुःखद निधन खेल जगत के लिए अपूर्णीय क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें तथा उनके परिवार के सदस्यों व टीम के सदस्यों को इस कठिन दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।“

Share
You can leave a response, or trackback from your own site.

Leave a Reply

Powered by Horizon Softech