रांची,30मार्च। विश्व कप क्रिकेट के सेमीफाइनल मैच में आज टीम इंडिया की शानदार जीत पर पूरा शहर खुश से झूम उठा।
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के शहर रांची में खेल प्रशंसकों ने देर रात तक आतीशबाजी कर और अबीर-गुलाल के साथ
खुशियां मनायी। जीत मिलने के साथ ही धौनी और क्रिकेट प्रशंसकों की भीड़ सड़क पर उतर आयी। जीत की खुशी में लोगों ने घंटों नाच-गाना किया।
इससे पहले सुबह में टीम इंडिया की जीत के लिए विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना की गयी और कई जगह अनुष्ठान-हवन का जाप किया गया। दिन भर क्रिकेट का रोमांच बना रहा और इस जीत के साथ अब सभी को 2 अप्रैल को होने वाले फाइनल मैच में जीत का इंतजार है।
टीम इंडिया की जीत पर जश्न-ही-जश्न
Posted by editor on March 30th, 2011



Posted in