झारखंड सरकार ने धौनी को सम्मानित किया

स्पोर्टस अकादमी के स्थापना की काफी तमन्ना धौनी
रांची,4जून । विश्व कप विजेता टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी को झारखंड सरकार की ओर से आज सम्मानित किया गया।
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने कहा है कि राज्य में स्पोर्टस अकादमी के स्थापना की काफी तमन्ना थी।
विश्व विजेता टीम इंडिया के कप्तान धौनी ने आज शाम झारखंड सम्मान द्वारा आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड सरकार की ओर से अकादमी के गठन के लिए जमीन मुहैय्या करायी जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में 34वां राष्ट्रीय खेल संपन्न हो चुका है और अब अन्य खेलों के लिए आधारभूत संरचना के विकास की जरुरत है,ताकि आने वाले समय में राज्य के प्रतिभावान खिलाड़ी पूरे देश में अपना नाम रौशन कर सके।
रांची के राजकुमार महेंद्र सिंह धौनी ने नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह के उस कथन पर जिसमें धौनी बचपन में उनके विधानसभा क्षेत्र में मैच खेलने गए थे,सहमति जताते हुए कहा कि अपने प्रारंभिक समय में उन्होंने रांची के लगभग सारे पोस्टल एड्रेस पर मैच खेले है। उन्होंने कहा कि रांची से बाहर सयाल, भुरकुंडा, बोकारो समेत कई क्षेत्रों में जाकर मैच खेले और अब भी उनके मानस पटल पर उन मैचों की याद ताजा है। उन्होंने कहा कि विश्व कप जीतने के बाद उनकी काफी तमन्ना थी कि वे तुरंत रांची आए, लेकिन इस दौरान आईपीएल के मैच फिक्स हो चुके थे, जिसके कारण उन्हें चेन्नई जाना पड़ा। धौनी ने कहा कि रांची आने पर उन्हें काफी सम्मान मिला, इसके लिए वे तहे दिल से सबका शुक्रिया अदा करते है।
वन-पर्यावरण विभाग द्वारा ब्रांड एम्बेसडर बनाने पर उन्होंने प्रसन्नताव्यक्त करते हुए कहा कि इससे पहले भी भ्रूण हत्या पर रोक और चुनाव आयोग द्वारा मतदाताओं को प्रोत्साहित एवं जागरुक करने के लिए वे अभियान चला चुके है और इस बार भी वे पर्यावरण सुरक्षा के लिए कैंपन चलाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने राज्य में राष्ट्रीय खेल के सफल आयोजन पर सरकार और खेल संघों को बधाई दी, साथ ही बेहत्तर प्रदर्शन करने वाले राज्य के खिलाड़ियों को भी बधाई दी।
लगभग सारे पोस्टल एड्रेस पर मैच खेले हैं-धौनी
Posted by editor on June 4th, 2011



Posted in