हटिया-पुणे एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत

राज्य में रेलवे जन सुविधाओं को बढ़ाएंःसीएम

रांची,16नवंबर । रेल बजट में घोषित हटिया-पुणे एक्सप्रेस ट्रेन की आज से शुरुआत हो गयी। इस ट्रेन को हटिया स्टेशन में मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस मौके पर दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक एके वर्मा, सीसीएम सीबीके सिंह, रेल मंडल के डीआरएम गजानन माल्या समेत अन्य अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार हटिया-पुणे एक्सप्रेस 21 नवंबर से हटिया से नियमित रुप से चलने लगेगी। वहीं पुणे से यह ट्रेन 20 नवंबर से चलने लगेगी। पुणे से ट्रेन संख्या 22845 10.45 बजे खुलेगी और शुक्रवार व सोमवार को शाम 5.10बजे हटिया पहुंचेगी।
इस ट्रेन में एक सेकेंड एसी, दो थर्ड एसी और 9 स्लीवर तथा तीन जनरल कोच होंगे। इसके अलावा सामान्य श्रेणी के तीन डिब्बे लेंगे। ट्रेन चलने की सूचना मिलने से यात्राियों में खुशी देखी जा रही है। यात्र्ाियों के अनुसार अब ट्रेन की सुविधा मिलने से यात्रा होगी। आज से इस ट्रेन के लिए टिकटों की भी बुकिंग शुरु हो गयी है।
इस मौके पर मुख्यमंत्री अर्जुन मुण्डा ने कहा कि सूबे में रेलवे के विस्तार में झारखंड पार्टनर स्टेट है। उन्होंने कहा कि झारखंउ प्रदेश रेलवे का माल-दुलाई राजस्व प्रदान करने वाले देश के प्रमुख राज्यों में से एक है। उन्होंने कहा कि राज्य में कार्यान्वित रेलवे की कतिपय परियोजनाओं में राज्य सरकार 67प्रतिशत राज्यांश उपलब्ध करा रही है। उन्होंने राज्य में रेलवे की यात्री-सुविधाओं के विस्तार की जरुरत को रेखांकित करते हुए कहा कि ट्रेनों में जन-सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाना जरुरी है। उन्होंने कहा कि झारखंड में रेल नेटवर्किंग के विस्तार, झारखंड के मुख्य गंतव्य स्थानों से दूरंतो एक्सप्रेस को शुरु किये जाने, कई ट्रेनो के परिचालन के विस्तार संबंधी मुद्दों पर रेल मंत्री, भारत सरकार से सकारात्मक र्वा ाा हुई है। उन्होंने यात्री-संघो द्वारा कई रेलों की बारंबारता में वृद्धि किए जाने, नई ट्रेनों का परिचालन शुरु किए जाने संबंधी माँगों को रेखंाकित करते हुए कहा कि रेलवे आवागमन का सुलभ-साधन है अतएव यात्रियों को उपभोक्ता मानते हुए उनकी जायज माँगों पर विचार किया जाना चाहिए।

Share
You can leave a response, or trackback from your own site.

Leave a Reply

Powered by Horizon Softech