राजधनवार को अनुमंडल बनाने की मांग
रांची,1मार्च । गिरिडीह जिले को राजधनवार प्रखंड को अनुमंडल बनाने की मांग को लेकर पैदल मार्च करते हुए एक शिष्टमंडल आज राजभवन पहुंचा और राज्यपाल डॉ. सैयद अहमद को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस विधायक सरफराज अहमद के नेतृत्व में राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून (मनरेगा), जिला सलाहकार समिति (कांग्रेस) गिरिडीह का एक शिष्टांडल आज राजभवन आकर राज्यपाल से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल कोएक ज्ञापन समर्पित किया। ज्ञापन के माध्यम से शिष्टमंडज ने राज्यपाल से राजधनवार को अनुमंडज बनाने की कार्रवाई शीघ्र पूरा करने, गावाँ, तिसरी एवं धनवार प्रखंडों में विद्य्नुत आपूर्ति के जिए पावर ग्रीड की स्थापना करने, गिरीडीह जिजा में प्राथमिक तथा मध्य विद्य्नाजयों में शिक्षकों को रिक्त स्थान पर शीघ्र नियुक्त करने हेतु पहज करने का आग्रह किया।
राजधवार से राजभवन तक पैदल मार्च
Posted by editor on March 1st, 2012



Posted in