रांची,1मार्च ।हजारीबाग जिले से आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा का कुख्यात सदस्य तौसीफ अहमद पीर को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने आज स्थानीय व्यवहार न्यायालय परिसर में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में पेश किया,जहां से अदालत ने तौसिफ को तीन दिनों के ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली पुलिस कोे सौंप दिया। नई दिल्ली में गिरफ्तार दो आतंकियों की निशानदेही पर तौसीफ को गिरफ्तार किया गया है। वह मूलतः जम्मू-कश्मीर के बारामूला का रहने वाला था।
लश्कर का आतंकी अदालत में पेश,ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली ले गयी पुलिस
Posted by editor on March 1st, 2012



Posted in