गरीबों की लड़ाई लड़ना भाजपा का धर्मःमुंडा

भाजपा के 32वें स्थापना दिवस पर रैली

रांची,6अप्रैल । मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा है कि गरीबों की लड़ाई लड़ना भारतीय जनता पार्टी का धर्म है और भाजपा कार्यकर्त्ता होना गर्व की बात है।अर्जुन मुंडा ने आज राजधानी रांची के हरमू मैदान में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए कहा कि महंगाई में बेतहाशा वृद्धि कर केंद्र सरकार आम नागरिकों पर तलवार चला कर बलि देने की तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री ने आह्नान किया कि सब मिलकर संघर्ष करें और गरीबों से केंद्र सरकार द्वारा जो मजाक किया जा रहा है, इसके खिलाफ सभी को एकजुट होकर संघर्ष करने की जरुरत है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने 20 से 28 रुपये प्रतिदिन कमाने वाले परिवारों को गरीबी रेखा से ऊपर मान लिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के इस मापदंड से झारखंड को नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि इससे पहले ही राज्य के 11 लाख गरीब परिवारों को सरकार की ओर से सस्ते दर पर खाद्य्नान्न उपलब्ध कराया जा रहा था, लेकिन अब केंद्र सरकार के नये मापदंड से राज्य को नुकसान उठाना पड़ेगा। उन्होंने मांग की कि पूर्व के मानदंड को ही लागू रहने दिया जाए। अर्जुन मुंडा ने कहा कि 6 अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस पर यह संकल्प लेने का समय है कि गरीबों की लड़ाई को दिल्ली तक पहुंचायी जाए। उन्होंने स्वर्ण व्यवसायियों के हड़ताल के कारणों पर चर्चा करते हुए कहा कि केंद्र सरकार जले पर नमक छिड़कने का काम कर रही है। रत्न आभूषणों पर शुल्क में बढ़ोत्तरी करने से लाखों स्वर्ण कारोबारियों के समक्ष संकट उत्पन्न हो गया है। मुख्यमंत्र्ाी ने कहा कि पार्टी ऐसे में आज स्थापना दिवस मना रही है, जब आम व्यक्ति का बजट गड़बड़ा गया है। उन्होंने कहा कि 32वर्षाें तक वैचारिक आंदोलन और संघर्ष के इतिहास से जिन प्रखर नेताओं के प्रयास से पार्टी ने पूरे देश में लोकप्रियता हासिल की है,साथ ही आज देश में सबसे अधिक सदस्यों वाला संगठन बना है, इसे मजबूती देने की जिम्मेवारी सबकी है।
इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि 32वर्ष पूरे हो चुके है। छह अप्रैल 1980 को भाजपा के प्रखर नेता अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में पार्टी की स्थापना की गयी थी। उन्होंने बताया कि उन दिनों जनता पार्टी की सरकार थी और आपातकाल में जनसंघ का लंबा संघर्ष का इतिहास रहा, लेकिन इस बीच दोहरी सदस्यता को लेकर विभाजन हुआ और पार्टी की स्थापना हुई। डॉ. गोस्वामी ने कहा कि सुशासन का अर्थ भाजपा है, जबकि कुशासन का असली नाम कांग्रेस है,जिसका चेहरा जेल में बंद रहे राजा व कलमाडी है। उन्होंने बताया कि केंद्र की यूपीए सरकार ने अब तक 13 बार पेट्रोलियम पदार्थाें की मूल्य में बढ़ोत्तरी की है, जबकि अर्जुन मुंडा की सरकार राज्य में सुशासन का पर्याय बन चुकी है।
रैली में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक प्रकाश, सीमा वर्मा, वरिष्ठ नेता गामा सिंह, रवींद्र राय, गणेश मिश्र, राकेश प्रसाद, प्रो. यदुनाथ पांडेय, सूर्यमणि सिंह, प्रदीप सिन्हा ब्रजेशचंद्र विद्य्नार्थी , प्रेम वर्मा समेत अन्य नेता उपस्थित थे। रैली का आयोजन रांची महानगर द्वारा किया गया था। समारोह की अध्यक्षता रांची महानगर के अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह द्वारा किया गया,जबकि मंच संचालन मनोज मिश्र द्वारा किया गया।

Share
You can leave a response, or trackback from your own site.

Leave a Reply

Powered by Horizon Softech