गोविन्दपुर-साहेबगंज पथ परियोजना के नवनिर्मित कार्यालय भवन के उद्घाटन

रांची,13अप्रैल। मुख्यमंत्री अर्जुन मुण्डा ने कहा कि सड़कें हमारी लाईफ लाईन हैं साथ ही सड़क नेटवर्क का विकास अधिसंरचनात्मक विकास का मूल है। अब दुनिया में दूरी से ज्यादा यह मायने रखता है कि दो स्थानों के बीच आवागमन का सम्पर्क कैसा है। गोविन्दपुर – साहेबगंज पथ परियोजना के निर्माण से संथाल परगना क्षेत्र्ा के विकास के नए अध्याय की शुरुआत होगी साथ ही इस परियोजना के पूरे होने से व्यापार – वाणिज्य के नए आयाम विकसित होंगे जिनसे एक नई अर्थव्यवस्था का उदय होगा। यह परियोजना न केवल राज्य के लिए महत्वपूर्ण है बल्कि यह देश की आर्थिक प्रगति को भी नई दिशा देगी क्योंकि कॉरीडोर के रुप में इससे असम, पूर्वोतर भारत के साथ म्याँमार और चीन से व्यापार वाणिज्य को बढ़ावा मिल सकेगा। उन्होंने इस परियोजना से जुड़े पदाधिकारियों की टीम से कहा कि निर्माण की गुणवत्ता को मानकों के अनुरुप सुनिश्चित करते हुए समयबद्ध कार्यान्वयन सुनिश्चित करें एवं दिन – प्रतिदिन के कार्यान्वयन की प्रगति को मॉनीटर करें। मुख्यमंत्री आज प्रोजेक्ट भवन परिसर में एशियन विकास बैंक सम्पोषित गोविन्दपुर – साहेबगंज पथ परियोजना के नवनिर्मित कार्यालय भवन के उद्घाटन के पश्चात् संबंधित अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
उन्होंने टीमवर्क को इस परियोजना के कार्यान्वयन के लिए आवश्यक बताते हुए कहा कि यह देश की एक महत्वपूर्ण सड़क परियोजना है। हमें देनदारी को नए अवसर के रुप में परिवर्तित करना है। यह परियोजना इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र्ा में वृहत्तर विजन का परिणाम है। इसे इस रुप में बेहतर ढंग से कार्यान्वित करना है कि हमारी अगली पीढ़ियाँ इसके निर्माण में जुटी टीम को याद रखें। इसे अधिसंरचना के उदाहरण के रुप में प्रस्तुत करना है। छ .31 से इसकी कनेक्टिविटी बताते हुए उन्होंने कहा कि गंगा – ब्रिज के बिना यह मिसिंग लिंक ही रहेगा इसलिए साहेबगंज गंगा पुल के लिए त्र्ािपक्षीय प्रयास जारी है। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों से परियोजना की प्रगति की जानकारी ली एवं कहा कि कार्य में तेजी लाएँ एवं जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरें।
इस अवसर पर प्रधान सचिव, पथ निर्माण, एन0 एन0 सिन्हा सहित एशियन डेवलपमेंट बैंक के कंसल्टेट एवं मानव संसाधन के विशेषज्ञों ने भी संबोधित किया। इस परियोजना कार्यालय में पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों के क्षमता संवर्द्धन के सत्र्ा भी आयोजित किए जाएँगे।
गोविन्दपुर-साहेबगंज सड़क बनने से म्यांमार व चीन से संपर्कःसीएम
Posted by editor on April 13th, 2012



Posted in