रांची,19अप्रैल ।मुख्यमंत्री अर्जुन मुण्डा ने कहा कि राँची की पुरानी जेल परिसर में आजादी की लड़ाई की स्मृतियाँ हैं। भगवान बिरसा मुण्डा की इस स्मृति को धरोहर के रुप में सजाने सँवारने एवं इसके संरक्षण की योजना है। उन्होंने पुरानी जेल के वीर बिरसा कक्ष, वार्ड न0-05 का मुआयना करते हुए पदाधिकारियों को निदेशित किया कि जेल के इस भाग को हेरिटेज-म्यूजियम के रुप में विकसित करें। मुख्यमंत्री आज पूर्वाह्न स्थानीय पुरानी जेल का स्थल निरीक्षण कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि वर्ष 1900 में जेल परिसर के स्ट्रक्चर को यथावत संरक्षित किया जाएगा। परिसर के बाकी भाग में भूमिगत पार्किंग, ग्रीन-एरिया के रुप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार की सोच है कि राजधानी के बीचों-बीच दिल्ली के विज्ञान भवन की तर्ज पर यह धरोहर एक ऐसे परिसर के रुप में विकसित हो जो झारखण्ड की सभ्यता-संस्कृति को प्रतिबिम्बित करे। कुछ भाग में कन्वेंशन सेंटर एवं टावर निर्माण की योजना है जिसका माड्यूल तय करने के लिए गृह विभाग की ओर से संबंधित परामर्शी को निदेश दिया गया है। उन्होंने इस ऐतिहासिक परिसर को विकसित किए जाने के पूर्व संरक्षण हेतु सूक्ष्म से सूक्ष्म मानकों का ध्यान रखे जाने का निदेश दिया गया है।
जेल निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव एस0के0चौधरी, प्रधान सचिव, गृह विभाग जे0बी0तुबिद, सचिव, भवन निर्माण, एल0 खियांग्ते, सचिव, कला-संस्कृति एवं युवा विभाग अजय कुमार सिंह, सचिव, नगर विकास, डॉ0 नितिन कुलकर्णी, सचिव, योजना एवं विकास विभाग अविनाश कुमार आयुक्त, द0 छोटानागपुर प्रमण्डल सुरेन्द्र सिंह मीणा एवं उपायुक्त राँची के0के0 सोन उपस्थित थे।
पुरानी जेल को हेरिटेज-म्यूजियम के रुप में विकसित करेंःसीएम
Posted by editor on April 19th, 2012




Posted in