टाटा स्टील के नाम पर रोजगार संबंधी फर्जी विज्ञापनों से सावधान!

रांची,27अप्रैल। टाटा स्टील के ध्यानार्थ यह बात लायी गई है कि धोखाधड़ी में संलिप्त कुछ लोग अखबारों में टाटा स्टील की ओर से नौकरियों के नकली विज्ञापन प्रकाशित करवा रहे हैं। इन नक्कालों की तरफ से जारी विज्ञापनों में देशभर में विभिन्न स्थानों पर नौकरियों के लालच दिए गए हैं। टाटा स्टील प्रत्यक्ष रुप से या अपनी अधिकृत विज्ञापन एजेंसी की ओर से इस प्रकार के फर्जी विज्ञापनों का स्पष्ट रुप से खण्डन कर चुकी है। ये फर्जी विज्ञापन उन धोखेबाजों की ओर से जारी किए गए हैं जिनका मकसद रोज़गार के इच्छुक मासूम लोगों से प्रोसेसिंग शुल्क के नाम पर पैसे बटोरना है या उनसे जमा राशि वसूलना है।

Share
You can leave a response, or trackback from your own site.

Leave a Reply

Powered by Horizon Softech