टैंकर में लगी भीषण आग,काबू

रांची,7मई। राजधानी रांची के ओल्ड हजारीबाग रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के निकट खड़े पेट्रोल टैंकर में भीषण आग लग गयी। लेकिन दमकल वाहनों की मदद तथा स्थानीय लोग एवं पुलिस के सहयोग से कुछ ही घंटे में आग पर काबू पा लिया गया।

पेट्रोल पंप में तेल की आपूर्ति के लिए आए टैंकर में आग लगने के बाद पेट्रोल पंप और आसपास के इलाके में भी आग लगने की आशंका व्यक्त की जा रही थी, पुलिस और दमकल कर्मियों की तत्परता की वजह से आज एक भीषण हादसा होने से बच गया। सिटी एसपी रंजीत कुमार समेत अन्य पुलिस अधिकारी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए थे और तत्काल पूरे इलाके को खाली कराया गया और दमकल के वाहनों के मौके पर पहुंचने के लिए रास्ता बनाया गया। चार दमकल वाहनों ने काफी हद तक आग पर काबू पा लिया, जबकि आग पर काबू पाने के लिए एक विशेष कैमिकल का भी प्रयोग किया गया। आग पर काबू पाने में स्थानीय लोगों की ओर से पूरी मदद की गयी। हालांकि इस दौरान आग पर काबू पाने में लगे दमकल कर्मियों, पुलिस कर्मियों और कवरेज कर रहे मीडियाकर्मियों को भी लगातार यह आशंका सता रही थी कि कहीं अचानक टैंकर में विस्फोट न हो जाए। विस्फोट होने से पूरे इलाके में जान-माल की बड़ी क्षति होने की होने की आशंका थी।
टैंकर की लपटे सड़क से गुजर रही 11000 वोल्ट की बिजली की तार को भी छू रही थी, जिसके कारण तुरंत बिजली विभाग के कर्मियों ने भी इलाके में विद्य्नुत आपूर्ति बंद कर दी और तार को काट कर अलग किया गया, वहीं पेट्रोल पंप के निकट खड़े एक अपार्टमेंट तक आग की लपेटें पहुंचने लगी थी, लेकिन अपनी जान बचाने के लिए लोग घर छोड़ कर सुरक्षित स्थान पर जा चुके थे। भीड़-भाड़ वाले इलाके में आगजनी की इस घटना से आसपास के क्षेत्रों में रातभर दहशत का माहौल है।

Share
You can leave a response, or trackback from your own site.

Leave a Reply

Powered by Horizon Softech