रांची,14मई। हेलीकॉप्टर दुर्घटना में घायल मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य में जहां तेजी से सुधार हो रहा है, वहीं इस हादसे में घायल मुख्यमंत्री मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा और उनके सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार सिंह को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी।
दुर्घटना में घायल मुख्यमंत्री के पैर का ऑपरेशन को लेकर आज अपोलो अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों की बैठक हुई, जिसमें उनके पैर का ऑपरेशन करने या नहीं करने के मसले पर विचार-विमर्श किया गया। बताया गया है कि ऑपरेशन नहीं हुआ,तो मुख्यमंत्री को अस्पताल से एक-दो दिनों में छुट्टी मिल सकती है।
सीएम के स्वास्थ्य में सुधार, मीरा मुंडा को छुट्टी मिली
Posted by editor on May 14th, 2012



Posted in