हटिया उपचुनाव का निकला संदेश लोस व विस चुनाव तक पहुंचेगाःभाजपा
रांची,3जून।भारतीय जनता पार्टी सांसद पीएन सिंह ने कहा है कि कांग्रेस ने विगत लोकसभा चुनाव के पहले महंगाई कम करने का वादा किया था, लेकिन कांग्रेस का यह वादा झूठा साबित हुआ है। उन्होंने देश में बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार और कुशासन के लिए कांग्रेस को जिम्मेवार ठहराते हुए कहा कि वित्तीय कुप्रबंधन से धराशयी अर्थव्यवस्था और अनियंत्रित महंगाई के लिए प्रधानमंत्र्ाी डॉ0 मनमोहन सिंह को मानद उपाधि से सम्मानित किया जाना चाहिए।
हटिया उपचुनाव राज्य की राजनीतिक दशा-दिशा तय करेगाःबाबूलाल
झारखंड विकास मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की उपस्थिति में आज हटिया के सोलंकी नगर में बाबूलाल मरांडी की उपस्थिति में कई लोग झाविमो में शामिल हुए। झाविमो में शामिल होने वाले में साईमन कच्छप, पीटर कच्छप, मोगो बिना, सुषमा टोप्पो, मुन्नी कच्छप, महादेव गाड़ी, बिरसा कच्छप, गुडूआ बांडो, राजेश कच्छप, संजय तिर्की, सुखदेव मिंज, बली कच्छप, बोका बांडो एवं पूनम गाड़ी समेत सैकड़ों आदिवासी समाज के लोग शामिल हुए। इसमें उषा खलखो, प्रभु दयाल बड़ाईक, अशोक बड़ाईक, बलकू उरांव, संजय टोप्पो शामिल है।
कांग्रेस ने धुंआधार चुनाव प्रचार की योजना बनायी
ऑस्कर पांच , श्रीप्रकाश जायसवाल सात व आठ को , राजब्बर 9जून को चुनावी सभा को संबोधित करेंगे
कॉग्रेस ने हटिया चुनाव प्रचार में तेजी लाने तथा धुंआधार प्रचार अभियान की योजना तैयार की है। आगामी पांच जून से कॉग्रेस के बड़े नेताओं एवं स्टार प्रचारकों का आना शुरु हो जायेगा।
चुनाव कार्यक्रर्मो की जानकारी देते हुए रवि चंद कपूर ने बताया अखिल भारतीय कॉग्रेस कमिटी महासचिव ऑस्कर फर्नांडिस पांच जून को चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।
पीस पार्टी प्रत्याशी अरसद अयूब ने कांग्रेस को समर्थन दिया
हटिया से पीस पार्टी के प्रत्याशी अरसद अयूब ने कहा कि झारखंड को बचाने के लिए संप्रादायिक शक्तियों से लड़ना होगा और यह लड़ाई कॉग्रेस के बगैर नहीं लड़ सकते है, सांप्रदायिक ताकतों को उखाड़ फेंकने के लिए उपचुनाव में कॉग्रेस को समर्थन करुॅगा।



Posted in