रांची,23जून। राज्य के साहेबगंज नगर पर्षद द्वारा शहर में पेयजल आपूर्ति के लिए एसडीओ कोठी के पीछे करायी जा रही कुआं की खुदाई के दौरान आज सुबह पाल वंश काल के शिवलिंग, धातु की कुछ मूर्त्तियां और बर्त्तन मिले हैं। बताया जाता है कि यह स्थान पाल शासन के दौरान शत्रु गढ़ किले के नाम से जाना जाता था। प्रशासन ने मूर्त्तियों को अपने संरक्षण में रख लिया है।
पाल वंश के शिवलिंग, मूर्त्तियां व बर्त्तन मिले
Posted by editor on June 23rd, 2012



Posted in