रांची,24जून । रांची के कांके अंचल के नगड़ी मौजा के ग्रामीणों ने ट्रिपल आईटी, लॉ कॉलेज और आईआईएम के लिए भूमि अधिग्रहण का विरोध करते हुए उस जमीन को अपना बताते हुए उस पर हल चलाया और बारिश होने पर बीज की बुआयी की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आईआईएम व लॉ कॉलेज के लिए अधिग्रहित भूमि पर सरकार की ओर से चाहरदिवारी का निर्णाण कराया जा चुका है, लेकिन ट्रिपल आईटी के लिए अधिगृहित 75 एकड़ जमीन पर चाहरदिवारी का निर्माण नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने इस जमीन को अपना बताते हुए हल चलाया और बीज की बुआयी की।
ग्रामीणों ने अधिग्रहित भूमि पर हल चलाया
Posted by editor on June 24th, 2012



Posted in