रांची,27जून । नक्सली संगठन भाकपा-माओवादी उग्रवादियों ने आज एक दिवसीय बंद के दौरान आज राज्य के विभिन्न हिस्सों में भारी तांडव मचाया।माओवादियों ने धनबाद रेल मंडल के अंतर्गत तेतुलमारी और निश्चितपुर स्टेशनों के बीच बम विस्फोट कर अप और डाउन पटरियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। जबकि तोपचांची थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर नक्सलियों ने पुलिस गश्ती वाहन पर हमला कर दिया। इस हमले में एक जवान की मौत मौके पर ही हो गयी। मृतक जवान का नाम धनेश्वर महतो बताया गया है, जबकि गंभीर रुप से घायल जवानों में अखिलेश पांडेय और सुमन कुजूर शामिल है। जबकि अन्य घायलों में एएसआई हरि उरांव, हवलदार निपुदीन कुंडलना, दामोदर राम, प्रकाश खरिया, बलजीत, उदय, शत्रुघन प्रसाद, सुरेंद्र, महबूब, अमित बारा, महेंद्र ठाकुर और दिनेश टुडू शामिल है। उग्रवादियों ने लातेहार जिले के बरकाकाना-बरवाडीह रेलखंड पर भी कल देर रात हेहेगढ़ा रेलवे स्टेशन को सिलिंडर बम लगाकार उड़ा दिया। इसके अलावा अप और डाउन पटरियों को भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। रांची के खेलारी थाना क्षेत्र के करकट्टा गांव में भी कल रात हथियारबंद उग्रवादियों ने मोबाइल कंपनी वोडाफोन के मोबाइल टावर को विस्फोट कर उड़ा दिया। नक्सलियों ने धनबाद-गिरिडीह को जोड़ने वाली एक पुलिस को भी विस्फोट कर उड़ा दिया बंद के दौरान लंबी दूरी के वाहनों का परिचालन पूरी तरह से ठप्प रहा और बॉक्साइड और कोयले का उत्पादन भी प्रभावित हुआ।
माओवादियों के बंद दौरान तांडव
Posted by editor on June 27th, 2012




Posted in