|   कांग्रेस अध्यक्ष ने राहुल गांधी से मुलाकात की   | |   झामुमो केंद्रीय कमेटी की बैठक में ताजा हालात पर चर्चा   | |   1 जनवरी 14 से जमीन की खरीद-बिक्री में आधार कार्ड अनिवार्य   | |   सिर की तलाश व हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन   | |   पुण्यतिथि प राजीव गांधी याद किये गये   |
     

राज्यपाल सलाहकार ने किया चतरा का दौरा

विकास योजनाओं व नक्सलियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियानों की की गई समीक्षा
दो नये थानों की स्थापना व नक्सलियों के विरुद्ध विशेष संयुक्त अभियान चलाने का दिया निर्देश
रांची,6मई। राज्यपाल डाक्टर सैयद अहमद के सलाहकार के विजय कुमार आज एक दिवसीय दौरे पर हवाई मार्ग से चतरा पंहुचें । चतरा में के.विजय कुमार ने विकास भवन सभागार में जिले के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक कर जिलें में चलाई जा रही कल्याणकारी विकास योजनाओं व नक्सलियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियानों की समीक्षा की । इस दौरान राज्यपाल के सलाहकार ने जिलें में जल्द ही दो नये थानों की स्थापना करने के अलावे नक्सलियों के विरुद्ध विशेष संयुक्त अभियान चलाने की भी बात कही । सलाहकार के विजय कुमार के साथ इस कार्यक्रम में एडीजी अभियान डीके पाण्डेय,आईजी सीआरपीएफ एमवी राव व राज्य के खनन सचिव सुनील कुमार वर्णवाल तथा डीआईजी सुमन गुप्ता भी उनके साथ थे ।

Share

बाबूलाल मरांडी पुनः सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने गये

5863

रांची,5मई।पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) के पुनः केंद्रीय अध्यक्ष चुने गये है।हजारीबाग के छड़वा डैम के निकट दो दिवसीय अधिवेशन के अंतिम दिन आज बाबूलाल मरांडी को पुनः सर्वसम्मति से पार्टी का केंद्रीय अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की गयी। मरांडी निर्विरोध अध्यक्ष चुने गये है। जबकि मरांडी अधिवेशन के पहले दिन बतौर मुख्यमंत्री के उम्मीदवार रुप में घोषित हुए थे। समापन समारोह को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कार्यकर्त्ताओं से चुनाव की तैयारियों में जुट जाने की अपील की है। अधिवेशन में कार्यकर्त्ताओं में चुनाव को लेकर उत्साह देखा गया।
अधिवेशन को संबोधित करते हुए पार्टी सुप्रीमो ने पार्टी कार्यकर्त्ताओं से चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्नान किया और यह स्पष्ट किया कि इस बार विधानसभा चुनाव में किसी दल के साथ समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी अपने दम पर चुनाव लड़ेगी और पूर्ण बहुमत हासिल कर राजनीतिक अस्थिरता को दूर करने का प्रयास करेगी। उन्होंने कांग्रेस और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों ही पार्टियां राजनीतिक स्वार्थ के लिए काम करती है, यही कारण है कि अब तक प्रदेश का समुचित विकास नहीं हो पाया है।
अधिवेशन के अंतिम दिन आज पहले चरण में राजनीतिक प्रस्ताव पेश किये गये, जबकि दूसरे चरण में भावी कार्यक्रमों की रुपरेखा तय की गयी और दोपहर बाद पार्टी के नये केंद्रीय अध्यक्ष के चुनाव के साथ ही अधिवेशन संपन्न हो गया। इस अधिवेशन में पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सबा अहमद, केपी शर्मा, शकुंतला जायसवाल, प्रधान महासचिव प्रदीप यादव, महासचिव प्रवीण सिंह, राजीव रंजन प्रसाद, वरिष्ठ नेता गौतम सागर राणा, केपी शर्मा, जोबा मांझी, दुलाल भुईंया, दिनेश षाड़ंगी, विधायक ढुल्लू महतो, फूलचंद मंडल, जयप्रकाश भोक्ता, सत्येंद्रनाथ तिवारी, निजामुद्दीन अंसारी, अरिवंद सिंह, मिस्री सोरेन, मीडिया प्रभारी सरोज सिंह समेत पार्टी के सभी विधायक और सांसद डॉ. अजय कुमार समेत अन्य वरीय नेता उपस्थित थे।

Share

जल्द विस की मांग को लेकर भाजपा आक्रमक

मानसून के बहाने चुनाव टाले जाने की पार्टी अध्यक्ष ने जतायी आशंका

रांची,5मई। भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में जल्द विधानसभा चुनाव की मांग को लेकर आक्रमक रवैया अपनाने का निर्णय लिया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रवींद्र राय ने आज पत्र्ाकारों के साथ बातचीत करते हुए कहा है कि एक सप्ताह के अंदर अगर राज्य में राजनीतिक अनिश्चितता खत्म नहीं की जाती है, तो पार्टी द्वारा जोरदार आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर जरुरत पड़ी, तो पार्टी नेताओं का एक शिष्टमंडल नई दिल्ली जाकर राष्ट्रपति और चुनाव आयोग से भी मिलेगा।उन्होंने 18 जुलाई के पहले राज्य में चुनाव कराने की मांग करते हुए राज्य विधानसभा को तत्काल भंग करने की भी मांग की है। उन्होंने आशंका जतायी है कि राजभवन एवं केंद्रीय गृहमंत्रालय के बीच विवाद तथा मॉनसून के बहाने राज्य में विधानसभा को टाला जा सकता है। श्री राय के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्रालय ने विधानसभा भंग करने को लेकर राजभवन से रिपोर्ट नहीं मंगायी है और गृहमंत्रालय ने दो माह पुरानी राजभवन के रिपोर्ट के आधार पर ही विधानसभा भंग करने संबंधी प्रस्ताव तैयार किया है।

Share

कांग्रेस का आदिवासी महासम्मेलन 19 को रांची में

राहुल गांधी के आने की संभावना, जयराम रमेश भी लेंगे हिस्सा
रांची,5मई। केंद्र सरकार द्वारा विधानसभा को भंग किये जाने का संकेत मिलते ही सभी राजनीतिक दल चुनाव की तैयारियों में जुट गयी है। कांग्रेस ने भी चुनाव की तैयारियां शुरु कर दी है। पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा आगामी 19 मई को रांची में आदिवासी महासम्मेलन में हिस्सा लेकर कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं से सीधा संवाद स्थापित किये जाने की संभावना है।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार बलमुचू ने आज रांची में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि 19 मई को आदिवासी महासम्मेलन विधानसभा मैदान में होगा। उन्होंने कहा कि आदिवासी महासम्मेलन में सिर्फ आदिवासी ही हिस्सा नहीं लेंगे, बल्कि इस सम्मेलन के माध्यम से कांग्रेस पार्टी आदिवासी की समस्याओं को एक प्लेटफार्म पर रखकर उसके समाधान की दिशा में प्रयास करेगी। उन्होंने संभावना जतायी कि इस महासम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी हिस्सा लेंगे, जबकि केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश भी शामिल होंगे। पूर्व में यह सम्मेलन उपराजधानी दुमका में प्रस्तावित था।

Share

17मई को वर्ल्ड टेलीकॉम दिवस मनाया जाएगा

रांची,5मई। इंस्टीट्यूशन ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियर्स (आइईटीई) झारखंड चैप्टर की आज रांची स्थित स्थानीय कार्यालय में एजीएम की बैठक संपन्न हुई, जिसमें यह निर्णय लिया गया कि 17 मई को विश्व दूरसंचार दिवस के मौके पर एक समारोह आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन का थीम आईसीटीएस और सड़क सुरक्षा में वृद्धि होगा। इसके अलावा आगामी 13 व 14 जुलाई को आईईटीई का डायमंड जुबली सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा। इस बैइक में अध्यक्ष संजय झा, सचिव अजय कुमार,कोषाध्यक्ष जेएस राव, बीके चक्रब्रती, आरके सिंह, आनंद ठाकुर, विजेंद्र कुमार त्र्ािवेदी समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Share

मानवाधिकार आयोग ने राज्य सरकार को भेजा नोटिस

इस्लामनगर में अतिक्रमण हटाने का मामला, संविधान के अनुच्छेद 21 व उच्चतम न्यायालय के निर्देश के उल्लंघ का आरोप, 27 मई तक जवाब-तलब, सांसद परिमल नथवाणी की पहल पर आयोग ने की जांच और निकाला निष्कर्ष, विस्थापितों व पीड़ित परिवारों को न्याय मिलने की उम्मीद

9
रांची,5मई। आज से ठीक दो साल और एक महीना पहले 5 व 6 अप्रैल 2011 को शहर के इस्लामनगर, अलीनगर, कलेक्टर कार्यालय के पीछे और वेजीटेबल मार्केट की स्लम बस्तियों को बर्बरतापूर्वक ढाहे जाने के विरोध में सांसद परिमल नथवाणी ने रांची क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण,रांची नगर-निगम और पुलिस के खिलाफ 25अप्रैल 2011 को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के समक्ष गुहार लगायी थी। इस याचिका को गंभीरतापूर्वक लेते हुए आयोग ने जांच कर राज्य सरकार को 5 अप्रैल को पत्र लिखकर ’कारण बताओ’ नोटिस जारी किया तथा 27 मई 2013 तक जवाब मांगा है। आयोग की तरफ से झारखंड सरकार को यह नोटिस 8 अप्रैल 2013 को जारी हुआ। आयोग ने यह भी इतला दी कि नोटिस का जवाब न देने पर आयोग जो जरुरी समझे,ऐसी उचित कार्रवाई करेगा।
आयोग ने जिन बिन्दुओं पर सरकार से जवाब मांगा है, उनमें यह पूछा गया है कि जिन दो लोगों की जानें गंवाई, उनके स्वजनों को अंतरिम राहत के तौर पर मुआवजा क्यों नहीं दिया जाए, घायल लोगों को उनकी शारीरिक क्षति के लिए मुआवजा क्यों न दिया जाए, जो संपत्ति सरकारी नौकर की गैरकानूनी और क्रूर कार्यवाही से नष्ट हुई,उसकी रकम विस्थापितों को क्यों न दी जाए और जब तक विस्थापितों को उसी जगह या उनके कार्य-स्थल के निकट अन्यत्र्ा न बसाया जाए, तब तक उन्हें किसी वाजिब रकम बतौर किराया क्यों न दी जाए।
सांसद परिमल नथवाणी की शिकायत पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के अंतर्गत न्यायमूर्ति के.जी.बालकृष्णन की अध्यक्षता में न्यायमूर्ति वीसी पटेल और सत्यव्रत पाल के कोरम ने सभी तथ्यों का अध्ययन किया। मामले की जांच के बाद जो निष्कर्ष निकाला गया, वह चौंका देने वाला है। आयोग का मानना है कि प्रथम ॰ष्टया सरकारी नौकरशाहों ने इस मामले में मानवाधिकारों का उल्लंघन किया। संविधान के अनुच्छेद 21 और सर्वाेच्च न्यायालय के निर्देशों का उल्लंघन किया। कानूनन कार्यवाही का अनुपालन नहीं किया गया,इसके चलते दो लोग मारे गये, आठ लोग घायल हुए, बाकी लोगों ने अपनी संपत्ति गंवाई और उन्हें गैर कानूनी ढंग से हटाया गया। इसलिए मानवाधिकारों के रक्षण अधिनियम 1993 की धारा 18 के अधीन झारखंड सरकार को उसके मुख्य सचिव के जरिये नोटिस बजाना जरुरी है।
ज्ञातव्य है कि जब कोर्ट के आदेश के नाम पर रांची में तथाकथित अतिक्रमण हटाने की मुहिम चली, तब सांसद परिमल नथवाणी ने जाहिरा तौर पर इसके खिलाफ आवाज उठायी थी। उन्होंने मो. शकील को उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर करवाने में सहायता की। उच्चतम न्यायालय ने मामला झारखंड उच्च न्यायालय में ट्रांसफर किया। उच्च न्यायालय की बात सुनने से पहले सत्ताधीशों ने निर्ममता से कार्रवाई की, इस्लामनगर ढाह दिया गया और जान-माल की बर्बादी हुई। हालांकि परिमल नथवाणी की पहल पर अदालत की शरण लेना मिल्लतनगर के लिए आशीर्वाद बनकर आया और वह उजड़ने से बच गया। उच्च न्यायालय ने 12 मई 2011 को अपने आदेश के तहत राज्य सरकार प्रशासन को 13 महीने के अंदर विस्थापितों को निवास स्थान उपलब्ध कराने के लिए कहा, जिसमें सरकार विफल रही। इसलिए याचिकाकर्त्ता की ओर से न्यायालय के ’तिस्सकार की अर्जी’ दी। जनवरी 2013 को उच्च न्यायालय ने सरकार से जुलाई 2013 मंे स्टेट्स रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा।
परिमल नथवाणी ने इस्लामनगर को ढ़हाये जाने के बाद भी बिजली के बिलों के बकाया भुगतान का जो मामला था,उसमें सहायता करते हुए फरवरी 2013 तक रुपये दो लाख की रकम खुद अदा की। स्थानीय लोगों की एक समिति भी बनवायी गयी, जो आगे से मिलजुल कर बिजली के बिलों को भरने की व्यवस्था करेगी।
इस बीच राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की इस नोटिस से इस्लामनगर के निवासियों को एक बार फिर से उम्मीद की किरण दिखायी दी है। इस्लामनगरवासियों ने जिस तरह से अपना मान-सम्मान, आत्म गौरव, अपना जान-माल और दो प्रियजन खोया है, वह हुबहू तो उन्हें नहीं मिल पाएगा, लेकिन अब भी सरकार यदि आयोग द्वारा सुझाये गये उपायों पर अमल करती है, तो कम से कम विस्थापितों के घावों पर कुछ मरहम जरुर लेगा और देश के लोकतांत्रिक ढांचे पर उनका भरोसा कायम रहेगा।

Share

झाप्रसे के 26 अधिकारियों का तबादला

रांची,4मई। राज्य सरकार ने झारखंड प्रशासनिक सेवा (झाप्रसे) के 25 अधिकारियों का स्थानांतरण और पदस्थापन किया है। इन अधिकारियों को अनुमंडल पदाधिकारी स्तर पर प्रोन्नति भी दी गयी है। इस संबंध में आज कार्मिक विभाग द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गयी।

Share

कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत तीन लोगों से पूछताछ

नगर-निगम चुनाव में नोट फॉर वोट का मामला
रांची,4मई। रांची नगर-निगम चुनाव में नोट फॉर वोट मामले में आज समाहरणालय भवन स्थित सिटी डीएसपी कार्यालय में रांची महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह समेत तीन नेताओं से पुलिस ने पूछताछ की। निगम चुनाव के ठीक एक दिन पहले 7 अप्रैल को होटल सिटी पैलेस में अपनी उपस्थिति की बात सुरेंद्र सिंह व अन्य कांग्रेस नेताओं ने स्वीकार की है। पूछताछ के बाद बाहर निकलने पर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने पहले ही साफ कर दिया था कि होटल से बरामद नोट से कांग्रेस पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है, हालांकि यह पैसा चंदा से इकट्ठा किया गया था। पुलिस ने सुरेंद्र सिंह के अलावा कांग्रेस नेता ज्योति सिंह मथारु और सुनील सिंह से भी पूछताछ की। दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि पूछताछ में कई साक्ष्य मिले हैं, जो केस को और मजबूत बना रहे हैं। कांग्रेस नेता सुनील सहाय की अनुपस्थिति के संबंध में सिटी डीएसपी ने बताया कि वे घर में शादी समारोह होने के कारण नहीं आ पाये। उन्हें अगली तारीख को पेश होने के लिए कहा गया है।

Share

सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपियों को सजा

रांची,4मई। सामूहिक दुष्कर्म के एक मामले में रांची की फास्ट ट्रैक अदालत ने तीन आरोपियों को 10-10 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनायी, साथ ही तीनों आरोपियों पर दो-दो हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।.

Share

झामुमो लोस व विस चुनाव अकेले लड़ेगाःचंपई सोरेन

रांची,4मई। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव अपने बलबूते लड़ने का निर्णय लिया है। पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन के आवास पर आज पार्टी संसदीय बोर्ड की हुई बैठक में इस आशय का निर्णय लिया गया। बैठक समाप्त होने के बाद संसदीय बोर्ड के सदस्य चंपई सोरेन ने बताया कि आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ कोई चुनाव पूर्व समझौता नहीं किया जाएगा। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि राजनीति में कुछ स्थायी नहीं होता, यदि केंद्रीय नेतृत्व चाहे तो भविष्य में इस संबंध में आवश्यक निर्णय लिया जा सकता है। संसदीय बोर्ड की बैठक में पूर्व मंत्र्ाी मथुरा प्रसाद महतो व हाजी हुसैन अंसारी भी उपस्थित थे। बैठक में पार्टी नेताओं ने विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया कि झामुमो विधानसभा की सभी 81 सीटों पर प्रत्याशी देगा और किसी भी दल के साथ कोई चुनावी समझौता नहीं होगा। पार्टी नेताओं का मानना है कि अपने बलबूते चुनाव लड़ने से झामुमो और अधिक शक्तिशाली बनकर उभरेगा।

Share
Powered by Horizon Softech