|   कांग्रेस अध्यक्ष ने राहुल गांधी से मुलाकात की   | |   झामुमो केंद्रीय कमेटी की बैठक में ताजा हालात पर चर्चा   | |   1 जनवरी 14 से जमीन की खरीद-बिक्री में आधार कार्ड अनिवार्य   | |   सिर की तलाश व हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन   | |   पुण्यतिथि प राजीव गांधी याद किये गये   |
     

कोड़ा कल करेंगे सरेंडर

रांची,9मई।राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्त्तमान सांसद मधु कोड़ा कल न्यायालय के सामने आत्मसमर्पण करेंगे क्योंकि उनकी अंतरिम जमानत की अवधि कल समाप्त हो जाएगी। राँची में आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए मधु कोड़ा के वकील विश्वजीत मुखर्जी ने बताया कि मधु कोड़ा को उनकी बीमार माँ की देखभाल के लिए अंतरिम जमानत मिली थी और उनकी माँ की हालत पहले से अधिक गंभीर हो गयी है। उन्होंने बताया कि मधु कोड़ा की मां को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के एक अस्पताल में भर्त्ती कराया गया है। लेकिन अदालत के आदेश का पालन करते हुए मधु कोड़ा कल आत्मसमर्पण करेंगे और इसके बाद आगे की जमानत के लिए न्यायालय से आग्रह करेंगे।

Share

छेड़खानी को लेकर दो गुटों के बीच झड़प


पुलिस ने मामले को शांत कराया।

रांची, 9 मई। राजधानी रांची के बांग्ला स्कूल के निकट एक युवती के साथ छेड़खानी को लेकर दो गुटों के बीच आपसी झड़प हो गयी, बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया।
घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के डेली मार्केट थाना क्षेत्र के बांग्ला स्कूल के निकट आज पूर्वाह्न 11 बजे एक युवती के साथ छेड़खानी करते देखकर लेक रोड के रहने वाले युवकों ने इसका विरोध किया, तो छेड़खानी कर रहे युवकों ने विरोध करने वाले दो-तीन युवकों की जमकर पिटाई कर दी। जिन युवकों की पिटाई की गयी थी, उन सभी ने इस घटना को अंजाम देने वाले युवकों के पिता से शिकायत करने पहुंचे,तो वहां भी उनकी पिटाई कर दी गयी। इस घटना के विरोध में कुछ लोगों ने सड़क जाम कर दिया। बाद मे पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले को शांत कराया

Share

विस भंग करने के प्रस्ताव पर आज कैबिनेट में होगी चर्चा!

रांची,8मई। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा झारखंड विधानसभा को भंग करने के तैयार किये गये मसौदे पर कल नई दिल्ली में प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट की बैठक में चर्चा होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गृह मंत्रालय की ओर से राज्य में लोकतांत्रिक सरकार गठन की संभावनाएं क्षीण होने के मद्देनजर राज्यपाल की रिपोर्ट के आधार पर विधानसभा को भंग करने का मसौदा तैयार किया है और कल होने वाली केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में इस पर चर्चा संभव है। केंद्र सरकार की ओर से ऐसे संकेत दिये जा रहे है कि राज्य में 18 जुलाई के पहले चुनाव करा लिए जाएंगे। इन्हीं चर्चाओं के बीच केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे भी 14 मई को एकदिवसीय दौरे पर रांची आ रहे है।
इधर, तेजी से बदलते राजनीतिक घटनाक्रम में बीच कांग्रेस विधायक दल के नेता राजेंद्र प्रसाद सिंह पार्टी के कुछ अन्य विधायकों के साथ नई दिल्ली में मौजूद है। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. शकील अहमद द्वारा राज्य में सरकार गठन की संभावनाएं बरकरार रहने के संबंध में दिये गये बयान के बाद राजनीतिक सरगर्मी भी बढ़ गयी है। इन सब घटनाक्रम को देखते हुए राजनीतिक विश्लेषक अनुमान लगा रहे है कि झारखंड मसले पर केंद्र सरकार की ओर से जल्द से जल्द निर्णय लिया जाएगा।

Share

आईपीएल टिकट की खरीद के भीड़ उमड़ी, मारपीट

5871_1

रांची,8मई। राजधानी रांची में 12 और 15 मई को होने वाले आईपीएल मैच के लिए झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) स्टेडियम में बने काउंटरों में टिकटों की भीड़ उमड़ पड़ी। टिकट खरीदने के लिए युवा और क्रिकेट प्रेमी भारी धूप में लंबी लाइन में खड़े नजर आये और इस दौरान कई बार आपस में मारपीट की घटना भी हुई, लेकिन मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों के हस्तक्षेप से स्थिति को नियंत्रित किया जा सका।
राजधानी रांची के धुर्वा स्थित जेएससीए स्टेडियम में बने छह काउण्टरों से टिकटों की खरीद के लिए लोग तड़के सुबह से ही लंबी लाइन में नजर आये। इन टिकट काउंटरों में सुबह दस बजे से शाम बजे तक टिकट की बिक्री की जानी थी, लेकिन वन डे इंटरनेशनल मैच की तरह आईपीएल टिकट की खरीद के लिए लोग तड़के से ही लाइन में लग गये थे और काउंटर खुलने के साथ ही भीड़ भी बढ़ती चली गयी। इन टिकट काउंटरों में 700 रुपये से लेकर 9000 रुपये तक के टिकटों की बिक्री हुई।

Share

कर्नाटक की जीत से कांग्रेस कार्यकर्त्ता उत्साहित

आतिशबाजी की, मिठाईयां बांटी
रांची,8मई। कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलने पर पार्टी कार्यकर्त्ताओं ने आज जमकर खुशियां मनायी। जगह-जगह पर विजयी जुलूस निकाल कर आतिशबाजी की गयी और मिठाईयां बांट कर खुशी का इजहार किया गया।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार बलमुचू ने इसे पार्टी की नीतियों की जीत बताते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व पर कर्नाटक की जनता ने आस्था व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक का चुनाव सेमीफाइनल था और आने वाले चुनाव में भी भाजपा को इसी तरह से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ेगा।
उधर, कनार्टक में सत्ता हाथ से निकल जाने का गम भाजपा मुख्यालय में देखने को मिला। एक ओर जहां कांग्रेस दफ्तर में खुशियां मनायी जा रही थी, वहीं भाजपा कार्यकर्त्ता परिणाम से चिंतित नजर आये। हालांकि भाजपा कार्यकर्त्ताओं का मानना है कि यह कर्नाटक के स्थानीय मुद्दे पर चुनाव लड़ा गया था और झारखंड में विधानसभा और लोकसभा चुनाव के परिणाम पार्टी के पक्ष में ही आएगा।

Share

हजारीबाग पाकुड़ व मधुपुर में उपाध्यक्ष का चुनाव संपन्न

रांची,8मई। राज्य के हजारीबाग, पाकुड़ और देवघर जिले के मधुपुर स्थानीय निकायों के लिए आज उपाध्यक्ष का चुनाव संपन्न हो गया।
हजारीबाग नगर पर्षद के उपाध्यक्ष पद के लिए मतदान के बाद आनन्द देव उपाध्यक्ष पद के लिए विजयी घोषित किये गये।
पाकुड़ नगर पंचायत के उपाध्यक्ष चुनाव में वार्ड पार्षद सोमनाथ घोष एवं नरेशचंद्र राउत ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया। इस मौके पर 19 वार्ड पार्षदों द्वारा गुप्त मतदान किया गया। मतगणना में सोमनाथ घोष विजयी रहे।
इधर,मधुपुर नगर पार्षद के उपाध्यक्ष काचुनाव भी आज संपन्न हो गया। चुनाव में रुही परवीन विजयी रही। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी ज्ञानानंद मिश्र को 2 वोट से पराजित किया। बाद में अध्यक्ष और वार्ड पार्षदों को उपविकास आयुक्त ने शपथ भी दिलायी।

Share

राज्यपाल ने विद्य्नुत आपूर्ति व्यवस्था में सुधार का दिया निर्देश

खराब ट्रान्सफर्मरों की मरम्मति व बदलने का निर्देश
रांची,8मई। राज्यपाल डा0 सैयद अहमद ने राज्य की जानता को निरन्तर विद्य्नुत सुलभ कराने का निदेश दिया है। उन्हांेने कहा है कि विद्य्नुत आपूर्ति के कारण पेयजलापूर्ति की समस्या भी उत्पन्न हो रही है। अतः विभाग इस दिशा में गंभीरतापूर्वक कार्य करते हुए विद्य्नुत आपूर्ति को बेहतर व प्रभावी बनायें ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। राज्यपाल आज राजवभन में राज्य की विद्य्नुत की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में प्रधान सचिव, ऊर्जा विभाग विमल किर्ति सिंह, राज्यपाल के प्रधान सचिव एन.एन. सिन्हा, बिजली बोर्ड के अध्यक्ष एवं ऊर्जा विभाग तथा विद्य्नुत बोर्ड के वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
राज्यपाल ने राज्य में कम विद्य्नुत आपूर्ति पर चिंता व्यक्त की तथा इसके कारणों की समीक्षा की। खराब व जले हुए ट्रान्सफर्मर की अविलम्ब मरम्मति करने अथवा जहाँ जरुरत हो वहाँ नये ट्रान्सफर्मर लगाने हेतु निदेश दिया। उन्होंने राज्य में जले हुए ट्रान्सफर्मर की संख्या एवं उनके जलने के कारण की भी पृच्छा की। बैठक में उन्होंने निदेश दिया कि बिजली बोर्ड अपने गोदाम में कुछ अतिरिक्त ट्रान्सफर्मर रखें ताकि जलने अथवा खराब होने पर शीघ्र बदला जा सके। राज्यपाल ने वेबसाईट के माध्यम से भी विद्य्नुत से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत पर कार्रवाई करने का निदेश दिया, ताकि वहाँ शीघ्र विद्य्नुत सुविधा बहाल हो सके। उन्होंने खराब ट्रान्सफर्मर की मरम्मति हेतु रिपेयर शॉप की स्थिति पर भी पृच्छा की।

Share

रांची में इलाज करा रहे दो नक्सली गिरफ्तार

रांची,8मई। राजधानी रांची के पंडरा क्षेत्र से एक निजी मकान में चिकित्सक की देखरेख में इलाज करा रहे प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा-माओवादियों के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पलामू पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बम विस्फोट की घटना में घायल होने के बाद दो नक्सली रांची में रहकर अपना इलाज करा रहे है। छानबीन के बाद पलामू पुलिस को सूचना मिली कि रांची के दोनों घायल नक्सली पंडरा स्थित एक चिकित्सक की देखरेख में एक खाली मकान में अपना इलाज करा रहे है। इस सूचना पर रांची पुलिस के सहयोग के पलामू पुलिस ने दोनों उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया है कि एक नक्सली गंभीर रुप से घायल था, वहीं दूसरा नक्सली उसकी देखभाल में लगा हुआ था। घायल नक्सली की पहचान महेंद्र भुईंया के रुप में की गयी है और वह विस्फोटक लगाने और बनाने में माहिर है।

Share

मशरुम उत्पादन पर 15दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

download

रास सांसद परिमल नथवाणी ने मशरुम के माध्यम से स्वरोजगार को बढ़ावा देने का किया प्रयास
रांची,8मई। ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को स्वरोजगार के दिशा में प्रेरित करने के लिए मशरुम उत्पादन के लिए राजधानी रांची में 15 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। राज्यसभा सांसद परिमल नथवाणी के सहयोग से स्वयंजी संगठन राईज की ओर से आज से 15 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यशाला का उदघाटन आज सांसद परिमल नथवाणी के कार्यालय की प्रतिनिधि नुसरत जहां ने किया। 8 से 22 मई तक चलने वाले कार्यशाला में आज रांची के रेंडो और करमटोला गांव में ग्रामीणों को मशरुम की खेती के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण सह कार्यशाला के दौरान मशरुम के उत्पादन, रख-रखाव, भंडारण समेत अन्य विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण के दौरान ग्रामीणों को यह जानकारी दी गयी कि मशरुम के उत्पादन में प्रति बैग खर्च करीब 30 से 50 रुपये आता है, लेकिन कम खर्च में आमदनी 125 से 150 रुपये हर महीने आता है। साथ ही इसकी बाजार में अच्छी मांग भी है। प्रशिक्षकों ने बताया कि मशरुम स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है और इसके लिए जमीन की भी ज्यादा आवश्यकता नहीं है।इसे ग्रामीण आजीविका के साधन के रुप में अपना सकते है और इसकी मांग अलग-अलग क्षेत्रों में विभन्न नामों से विख्यात है और इसका व्यवहार भी लोग खाने के रुप में प्राचीन काल से ही करते आ रहे है। उन्होंने बताया कि मशरुम खाने से मोटापा पर नियंत्र्ाण पाया जा सकता है और यह दिल के मरीज व मधुमेह पीड़ित के लिए भी अच्छा है। जबकि इसका उत्पादन ग्रीष्मकालीन, समशीतोष्ण और शीतकालीन तीनों मौसम में हो सकता है।

Share

आर.के.अग्रवाल की जमानत निरस्त

रास चुनाव हॉर्स-ट्रेडिंग मामला
रांची,7मई। सीबीआई की विशेष अदालत ने आज राज्य सभा चुनाव में वोटों की खरीद-फरोख्त के मुख्य आरोपी आर0 के0 अग्रवाल की जमानत याचिका निरस्त कर दी है। इससे पूर्व कल दुर्गा उरॉंव की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए झारखण्ड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश न्यायमूर्ति प्रकाश टाटिया और न्यायमूर्ति जया राय की खण्डपीठ ने सीबीआई से पूछा कि श्री अग्रवाल को जमानत कैसे मिल गयी और सीबीआई को जांच का जिम्मा, कब सौंपा गया था और इसके बाद क्या कार्रवाई की गई। मामले की अगली सुनवाई नौ मई को होगी।

Share
Powered by Horizon Softech