April 19, 2026

view point Jharkhand

View Point Jharkhand

बिरसा मुंडा के वंशज को सीएम ने भूमि का सौंपा पट्टा

Spread the love


भगवान बिरसा मुंडा के गांव से सौगात, 111 करोड़ की 58योजनाओं का उदघाटन और शिलान्यास

खूंटी। भगवान बिरसा (Birsa Munda) की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रांची (ranchi) में बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान सह स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय का ऑनलाइन उदघाटन किया। वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी दोपहर बाद भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली खूंटी जिले के उलिहातु गांव पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री ने 111 करोड़ रुपये की 58 योजनाओं का उदघाटन और शिलान्यास किया। वहीं भगवान बिरसा मुंडा के वंशज सुखराम मुंडा को मुख्यमंत्री ने जमीन बंदोबस्ती (land lease) का पट्टा भी सौंपा।

आपके अधिकार-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम की शुरुआत

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातु में “आपके अधिकार – आपकी सरकार आपके द्वार“ कार्यक्रम का मुख्यमंत्री ने शुभारंभ किया। हेमंत सोरेन ने कहा कि आज के ही दिन से राज्य सरकार ने झारखण्ड के सभी वृद्धजनों को पेंशन योजना का लाभ देने का निर्णय लिया है। इस प्रक्रिया को सरल बनाते हुए एपील और बीपीएल कार्ड की बाध्यता समाप्त की गई है। आज से सरकार की योजना गांव-गांव तक जाएगी। अगर योजनाओं का लाभ देने में पदाधिकारी लापरवाही बरतेंगे तो उन्हें चिह्नित कर दंडित किया जाएगा।

About Post Author