September 25, 2026

view point Jharkhand

View Point Jharkhand

सत्तारूढ़ गठबंधन में मतभेद की खबरों के बीच कांग्रेस नेताओं ने सीएम से मुलाकात की

Spread the love


सत्तारूढ़ गठबंधन में उत्पन्न नाराजगी को दूर करने का प्रयास
रांची। सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल कांग्रेस (Congress) विधायकों की नाराजगी की खबर के बीच रविवार देर शाम को कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, वित्तमंत्री डॉ0 रामेश्वर उरांव और विधायक प्रदीप यादव तथा बंधु तिर्की ने रांची स्थित सीएम हाउस जाकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर , सीएम के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद और जेएमएम के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय भी मौजूद थे। बैठक के दौरान राज्य हित से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री आवास में आज कांग्रेस नेताओं के साथ हुई बैठक के दौरान बताया कि इस दौरान विकास की गति को और तेज करने, जन समस्याओं के त्वरित समाधान और कल्याणकारी योजनाओं का राज्यवासियों को लाभ पहुंचाने से संबंधित मुद्दों पर विशेष रूप से चर्चा हुई।
इससे पहले 16दिसंबर को मुख्यमंत्री आवास में सत्तारूढ़ गठबध्ांन के विधायकों की हुई बैठक में कांग्रेस का कोई भी विधायक हिस्सा लेने नहीं पहुंचा था, जिसके बाद यह खबर आ रही थी कि कुछ मुद्दों को लेकर कांग्रेस विधायकों में नाराजगी हैं। हालांकि उस दिन बैठक में हिस्सा नहीं लेने के संबंध में कांग्रेस विधायकों की ओर से जानकारी दी गयी थी कि विधायक दल के नेता आलमगीर आलम के आवास में देर तक बैठक चलने के कारण वे सभी मुख्यमंत्री आवास नहीं जा पाये थे। कुछ नेताओं ने सीएम आवास में हुई बैठक को जेएमएम विधायकों की बैठक करार दिया था। पिछले दिनों कांग्रेस विधायकों के सीएम आवास में हुई बैठक में नहीं जाने के बाद मीडिया में इस बात की चर्चा बड़े जोरों पर थी कि गठबंधन सरकार में कांग्रेस विधायकों की उपेक्षा और बोर्ड-निगम तथा 20 सूत्री समिति का गठन नहीं होने से पार्टी के कुछ नेताओं में नाराजगी है।

About Post Author