September 25, 2026

view point Jharkhand

View Point Jharkhand

छठी जेपीएससी मामले में फैसला सुरक्षित

Spread the love


रांची। झारखंड उच्च न्यायालय में छठी जेपीएससी मामले में दायर अपील याचिका पर बुधवार को सुनवाई हुई। दोनों पक्षों को सुनने के बाद सुनने के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया।
उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डॉ0 रवि रंजन और न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद की कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता राजीव रंजन ने अदालत को बताया कि एकल पीठ के फैसले से राज्य सरकार सहमत है। वहीं सफल अभ्यर्थियों की तरफ से सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने पक्ष रखा। जबकि जेपीएससी की तरफ से अधिवक्ता संजय पिपलवाल, शुभाशीष सोरेन और अभ्यर्थियों की ओर से वरीय अधिवक्ता अजीत कुमार, सुमित गड़ोदिया, अपराजिता भारद्वाज और कुमारी सुगंधा ने अदालत के समक्ष पक्ष रखा।

About Post Author