November 11, 2026

view point Jharkhand

View Point Jharkhand

हेमंत सोरेन अपनी मां के साथ पहुंचे गुरुचरण किस्कू के बेटे की शादी में, कल्पना सोरेन भी थीं साथ

HEMANT SOREN
Spread the love

सरायकेला: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपनी धर्मपत्नी एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन के साथ सरायकेला- खरसावां जिला के चांडिल प्रखंड स्थित धातकीडीह में गुरु चरण किस्कू के सुपुत्र संतोष कुमार किस्कू संग स्नेहा सोरेन के विवाह के उपलक्ष्य में आयोजित वर- वधू स्वागत समारोह में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने नव दंपति को बधाई देने के साथ सुखद एवं खुशहाल दांपत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर श्री गुरु चरण किस्कू एवं उनके सगे – संबंधी मौजूद रहे। इससे पूर्व मुख्यमंत्री के यहां आगमन पर सरायकेला खरसावां जिला प्रशासन की ओर से स्वागत एवं गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

About Post Author