गुवाहाटी/असम: असम में झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) को चुनावी प्रक्रिया के दौरान बड़ा झटका लगा है। पार्टी के दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज हो गए हैं।
सरूपाथर से साहिल मुंडा को मिली राहत
जेएमएम के उम्मीदवार साहिल मुंडा का नामांकन सरूपाथर विधानसभा क्षेत्र से स्वीकार कर लिया गया है। इससे पार्टी को इस सीट पर चुनाव लड़ने का मौका मिलेगा और कार्यकर्ताओं में उत्साह बना हुआ है।
माकुम से मुन्ना कर्मकार का नामांकन खारिज
वहीं माकुम विधानसभा क्षेत्र से जेएमएम उम्मीदवार मुन्ना कर्मकार को बड़ा झटका लगा है। उनका नामांकन रद्द कर दिया गया है, जिससे इस क्षेत्र में पार्टी की चुनावी स्थिति कमजोर पड़ सकती है।
तिताबोर से सुनीता तांती का पर्चा भी निरस्त
इसी तरह तिताबोर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार सुनिया तांति का नामांकन भी खारिज कर दिया गया है। लगातार दो सीटों पर नामांकन रद्द होने से पार्टी की रणनीति पर असर पड़ना तय माना जा रहा है।

More Stories
झारखंड में बड़े पैमाने पर IPS का तबादला, आपके जिले में कौन बना SP देखिए लिस्ट
झारखंड के 17 जिलों के DC का तबादला-नियुक्ति , आपके जिले में कौन बना डीसी देखिए पूरी लिस्ट
हजारीबाग का विष्णुगढ़ नाबालिक हत्याकांड; मां की दरिंदगी और अंधविश्वास ने ली मासूम की नरबलि, कहानी पढ़ खड़े हो जाएंगें रोंगटे