April 19, 2026

view point Jharkhand

View Point Jharkhand

जयश्री सोरेन ने चाचा हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, जेपीएससी पीटी परीक्षा की जांच कराने की मांग

Spread the love


रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा विधायक और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन के बाद अब उनकी दोनों बेटियांं ने राजनीतिक मोर्चा खोल लिया है। सीता सोरेन की बेटी जयश्री सोरेन ने भी शुक्रवार को अपने चाचा हेमंत सोरेन को जेपीएससी द्वारा आयोजित सातवीं से दसवीं संयुक्त सिविल सेवा की पीटी परीक्षा (JPSC PT exam) की जांच कराने की मांग की हैं।
अपने पत्र में उन्होंने लिखा है कि झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा जारी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम में सीरियल नंबर क्रमांक वाले कई अभ्यर्थीयों को सफल घोषित किया गया है। इसे लेकर कई अभ्यर्थियों का कहना है कि सीरियल नंबर से इतने अभ्यर्थियों का चयन नहीं हो सकता। सोमवार को इंटरनेट मीडिया में भी सवाल उठे थे और जेपीएससी के परीक्षा परिणाम को लेकर कुछ अभ्यर्थी आवास आ कर वस्तुस्थिति से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि साहिबगंज और लोहरदगा में एक-एक सेंटर पर परीक्षाओं में बैठे अभ्यर्थी 20 अभ्यर्थी में 18 ने परीक्षा दी। बाकी दो परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए। कहीं न कही परीक्षा परिणाम में संशय है। इसके पीछे कोई न कोई दोषी है। तत्काल इसकी जांच कर उचित कार्रवाई करें।

About Post Author