April 19, 2026

view point Jharkhand

View Point Jharkhand

JMM, Congress, RJD कार्यकर्त्ताओं को जल्द मिलेगा तोहफा

Spread the love

बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति का जल्द होगा गठन
अन्य समितियों का भी होगा गठन

रांची। झारखंड में 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति एवं अन्य समितियों के गठन को लेकर शुक्रवार को झारखंड मंत्रालय में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस बैठक में कल्याण मंत्री चंपई सोरेन, ग्रामीण विकास मंत्री सह कांग्रेस विधायक दल के नेता मंत्री आलमगीर आलम, मंत्री बन्ना गुप्ता, आरजेडी विधायक दल के नेता सह श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता, झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर एवं जेएमएम के महासचिव विनोद कुमार पांडे ने बैठक की।
बैठक के उपरांत पत्रकारों से बातचीत में मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि जल्द ही राज्य में 20 सूत्री तथा अन्य समितियों का गठन होगा। राज्य के सर्वांगीण विकास में इन समितियों का महत्वपूर्ण योगदान होगा। झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल तक भ्रष्टाचारमुक्त तरीके से क्रियान्वित करने के लिए राज्य में 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति तथा अन्य समितियों का गठन होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि 20 सूत्री तथा अन्य समितियों के गठन का फार्मूला तय हो चुका है। आज की बैठक में मुख्यमंत्री को फार्मूले की सूची सौंपी गई है। हर पहलुओं पर पूर्व में तथा आज भी विचार-विमर्श कर सहमति बनी है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही इन समितियों का गठन कर लिया जाएगा। सरकार के नियमों के तहत इन समितियों में राज्य के जिलों तथा प्रखंडों में कितने एसटी, एससी, ओबीसी, महिला एवं अन्य को जगह मिलेगी इसका मिलान कर इन समितियों के गठन को मूर्त रूप दिया जाएगा। जेएमएम के महासचिव विनोद कुमार पांडे ने कहा कि 20 सूत्री तथा अन्य समितियों का गठन होने से राज्य में विकास की गति को रफ्तार मिलेगी तथा संगठन और जनहित में कार्य करने वाले लोगों को उचित हक,अधिकार और सम्मान मिल सकेगा।

About Post Author