झारखंड स्थापना दिवस पर 57 पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को पदक से नवाजा गया
रांची। मुख्यमंत्री CM हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने कहा है नक्सलवाद (Naxalism)के नाम पर कई असंगठित गुट सक्रिय है और इसकी आड़ में रोजगार चलाने प्रयास कर रहे है, ऐसे लोगों को झारखंड पुलिस करारा जवाब दे रही है। मुख्यमंत्री रविवार को भारी बारिश के बीच रांची के जैप-1 ग्राउंड में झारखंड स्थापना दिवस पर पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को पदक से सम्मानित रहे थे। इस मौके पर राज्य के 57 पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को पदक से नवाजा गया है। इनमें विशिष्ट सेवा के लिए झारखंड राज्यपाल पदक, वीरता के लिए झारखंड मुख्यमंत्री पदक और सराहनीय सेवा के लिए झारखंड पुलिस पदक शामिल है।
हेमंत सोरेन ने कहा कि कई नौजवान परिस्थितियों की वजह से मुख्य धारा से भटक गये है, वे हिंसा का रास्ता छोड़ कर मुख्य धारा में वापस लौट आये, उनके लिए सरकार का दरवाजा सदैव खुला हैं। सरकार उन्हें सम्मान के साथ जीने का अधिकार प्रदान करेगी और रोजगार भी उपलब्ध कराएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर वर्ग के विकास, युवा,बुजुर्ग, महिला और बच्चे सभी के चेहरे पर खुशी देखना चाहती हैं।

More Stories
झारखंड के 17 जिलों के DC का तबादला-नियुक्ति , आपके जिले में कौन बना डीसी देखिए पूरी लिस्ट
हजारीबाग का विष्णुगढ़ नाबालिक हत्याकांड; मां की दरिंदगी और अंधविश्वास ने ली मासूम की नरबलि, कहानी पढ़ खड़े हो जाएंगें रोंगटे
Breaking News: सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर