सीएम ने शहीद पोटो हो को किया नमन, वंशज हुए सम्मानित
चाईबासा। सरकार की प्राथमिकता में किसान, गरीब, श्रमिक एवं अन्य जरूरतमंद शामिल हैं। सरकार की कार्य प्रणाली से हमारी मंशा और उद्देश्य का अंदाजा राज्य की जनता लगा सकती है। सरकार की योजना जरूरतमंद लोगों के लिए बनती है। लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाओं का समुचित लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पाता है। इसलिए सरकार ने तय किया है कि सरकार आपके समक्ष जाकर योजनाओं की जानकारी और उससे आप सभी को आच्छादित करेगी। ताकि ग्रामीण के बीच स्वरोजगार का सृजन एवं उनके आर्थिक स्वावलंबन का मार्ग प्रशस्त हो सके। झारखण्डवासियों से आग्रह है आप अपनी उत्सुकता बढ़ाइए, बाहर आइये सरकार आपके द्वार आई है। ये बातें मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कही। श्री सोरेन चाईबासा के टोंटो प्रखंड स्थित सेरेंगसिया में आयोजित “आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा शहीदों के ताकत पर झारखण्ड बना है। पूर्वजों के सपने सोना झारखण्ड को वास्तविक सोना झारखण्ड का रूप दें।

More Stories
झारखंड के 17 जिलों के DC का तबादला-नियुक्ति , आपके जिले में कौन बना डीसी देखिए पूरी लिस्ट
हजारीबाग का विष्णुगढ़ नाबालिक हत्याकांड; मां की दरिंदगी और अंधविश्वास ने ली मासूम की नरबलि, कहानी पढ़ खड़े हो जाएंगें रोंगटे
Breaking News: सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर