श्रम विभाग ने दक्षिणी अंडमान के अधिकारियों से बात कर फुचा राम को कराया मुक्त
रांची। नार्थ और मिडिल अंडमान द्वीपसमूह में पिछले 35वर्षां तक बंधुवा मजदूर के रूप में कार्यरत फुचा राम की घर वापसी हुई। झारखंड के गुमला जिले के बिशुनपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले फुचा राम घर-परिवार की विवशता के कारण बंधुवा मजदूर के रूप में अंडमान निकोबार द्वीप समूह में काम करने के लिए विवश थे।
फुचा राम के परिजनों ने श्रम विभाग और गैर सरकारी संगठन शुभ संदेश फाउंडेशन के सदस्यों से संपर्क कर उनकी वापसी का आग्रह किया था। जिसके बाद श्रम विभाग के अधिकारियों और फांडेशन के प्रतिनिधियों ने दक्षिणी अंडमान के प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क कर फुचा राम को मुक्त कराया।

More Stories
झारखंड में बड़े पैमाने पर IPS का तबादला, आपके जिले में कौन बना SP देखिए लिस्ट
झारखंड के 17 जिलों के DC का तबादला-नियुक्ति , आपके जिले में कौन बना डीसी देखिए पूरी लिस्ट
हजारीबाग का विष्णुगढ़ नाबालिक हत्याकांड; मां की दरिंदगी और अंधविश्वास ने ली मासूम की नरबलि, कहानी पढ़ खड़े हो जाएंगें रोंगटे