गुवाहाटी। जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा ने अपने दो दिवसीय असम दौरे के दौरान राज्य अतिथि गृह गुवाहाटी में आज कहा कि “जहां वन धन योजना असम में जनजातीय आजीविका और उद्यमों को बढ़ावा देने में एक गेमचेंजर का कार्य कर सकती है, वहीं एकलव्य विद्यालय जनजातीय बच्चों को अन्य समुयायों के बच्चों के समरूप तथा उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करेंगे।
श्री मुंडा राज्य के दो दिवसीय दौरे पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा से मिलने के लिए वहां गए थे। मुख्यमंत्री के साथ इस लंबी बैठक का उद्देश्य राज्य में लघु वनोपज, वन धन स्वयं सहायता समूह और ट्राईफूड परियोजनाओं जैसे जनजातीय विकास कार्यक्रमों के कार्यान्वयन की स्थिति की समीक्षा करना और उनके बारे में जानकारी हासिल करना था। इस बैठक में असम सरकार के कई मंत्री व प्रमुख सचिव, और ट्राईफेड के प्रबंध निदेशक प्रवीर कृष्ण तथा अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

More Stories
Breaking News: सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर
असम चुनाव में JMM के दो प्रत्याशियों का नामांकन पर्चा खारिज, सरुपाथर और माकुम में झटका
झारखंड विधानसभा में सीएम हेमंत सोरेन का बयान: “दुनिया बदल रही है, झारखंड को भी नई तकनीक और निवेश से आगे बढ़ाना होगा”