रांची। झारखंड की राजधानी रांची से सटे कांके प्रखंड के कई क्षेत्रों में बुधवार दोपहर को करीब आधे से पौन घंअे तक जमकर ओलावृष्टि हुई। दो-ढ़ाई दशक के अंतराल में पहली बार इतनी अधिक मात्रा में ओलावृष्टि देखकर सभी रोमांचित नजर आये। जबर्दस्त ओलावृष्टि के कारण कई स्थानों पर बर्फ के ढेर लग गये और नजारा बिल्कुल कश्मीर या शिमला जैसा हो गया। इसे देखने के लिए शहर के आसपास से भी बड़ी संख्या में लोग कांके क्षेत्र में पहुंचने लगे। कुदरत के इस कमाल से लोग काफी रोमांचित दिखे।
मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं हैं, इसके बाद न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी। वहीं राज्य में 15 जनवरी तक विभिन्न हिस्सों में हलके से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जतायी गयी है।, जबकि 16 जनवरी में कोहरा या धुंध के बाद आसमान मुख्यतः साफ रहेगा। वहीं 17 से 18 जनवरी तक कोहरा या धुंध का असर भी कम हो जाएगा।
रांची स्थित भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से रडार और उपग्रह से प्राप्त चित्रों के आधार पर शाम चार बजे फिर से एक और चेतावनी दी गयी है कि देर शाम तक राज्य के उत्तरी और मध्य जिलों में कई स्थानों पर ओलावृष्टि हो सकती है। मौसम पूर्वानुमान में यह भी बताया गया है कि अगले दो दिन सुबह में हल्हे से मध्यम दर्जे की कोहरा या धुंध देखी जा सकती है।

More Stories
झारखंड के 17 जिलों के DC का तबादला-नियुक्ति , आपके जिले में कौन बना डीसी देखिए पूरी लिस्ट
हजारीबाग का विष्णुगढ़ नाबालिक हत्याकांड; मां की दरिंदगी और अंधविश्वास ने ली मासूम की नरबलि, कहानी पढ़ खड़े हो जाएंगें रोंगटे
Breaking News: सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर