रांची।राज्य में प्रशासनिक तंत्र पूरी तरह विफल हो चुका है। राज्य में न आम आदमी सुरक्षित है न खास, यह बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने राज्य सरकार पर कड़ा हमला बोलते हुए कहा। श्री प्रकाश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवम कोडरमा के पूर्व सांसद रविन्द्र कुमार राय पर रांची धनबाद के रास्ते पर तेलमच्चो में हुए हमले के बाद प्रतिक्रिया दे रहे थे।
श्री प्रकाश ने घटना की तीव्र निंदा करते हुए कहा कि राज्य की विधि व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। जिस प्रकार से अपराधियों,उग्रवादियों,अराजक तत्वों का मनोबल सिर चढ़कर बोल रहा है,उससे अब घर बाहर कही भी कोई सुरक्षित नही है।
उन्होंने कहा कि इस सरकार की नीयत ही अपराध नियंत्रण की नही है। यह सरकार अपराधियों पर नियंत्रण के बजाय आम आदमी को परेशान करने में विश्वास रखती है।
कहा कि राज्य की राजधानी से में दिन दहाड़े अपराधियों का तांडव होता है,पूरे प्रदेश में उग्रवादी हमले हो रहे,अपराधी लोगों का भयादोहन कर रहे हैं,जेल में अपराधियों की पार्टी हो रही हो , गलत कार्यों का विरोध करने पर जिंदा जला दिया जाता हो,बहन ,बेटियों की इज्जत आबरू सुरक्षित नही हो ,ऐसे में लोगों का प्रशासन से विश्वास उठ चुका है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शीघ्र अपराधियों और अराजक तत्वों पर नियंत्रण करे नही तो भारतीय जनता पार्टी सड़क पर उतरकर आन्दोलनं केलिये बाध्य होगी।

More Stories
झारखंड के 17 जिलों के DC का तबादला-नियुक्ति , आपके जिले में कौन बना डीसी देखिए पूरी लिस्ट
हजारीबाग का विष्णुगढ़ नाबालिक हत्याकांड; मां की दरिंदगी और अंधविश्वास ने ली मासूम की नरबलि, कहानी पढ़ खड़े हो जाएंगें रोंगटे
असम चुनाव में JMM के दो प्रत्याशियों का नामांकन पर्चा खारिज, सरुपाथर और माकुम में झटका