खूंटी के कर्रा में स्थित लतरातू डैम में वेटलैंड इंटरनेशनल की सहभागिता से झारखंड जैव विविधता पर्षद कराएगी गणना
रांची। खूंटी जिला के कर्रा में स्थित लतरातू डैम में झारखंड जैव विविधता पर्षद वेटलैंड इंटरनेशनल के सहयोग से एशियाई जल पक्षी गणना कार्य 12 फरवरी को कराया जाएगा। वहीं स्थानीय जैव विविधता प्रबंधन समितियों का शिक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन भी होगा। कार्यक्रम में वन एवं पर्यावरण विभाग के अपर मुख्य सचिव एल.ख्यांग्ते, प्रधान मुख्य वन सरक्षंक-सह-वन बल प्रधान ए.के.रस्तोगी, प्रधान मुख्य वन सरक्षंक-सह-मुख्य वन्यप्राणी प्रतिपालक श्री आशीष रावत, झारखंड जैव विविधता पर्षद के अध्यक्ष और उपायुक्त खूंटी के साथ अन्य वरीय वन एवं प्रशासनिक पदाधिकारी भाग लेंगे।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8.00 बजे जैव विविधता पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्में एवं स्लाइड्स शो से की जाएगी। पक्षियों की गणना लतरातू डैम के वेटलैंड में पूर्वाह्न 10.00 बजे से 12.30 बजे तक होगी। इसके लिए अलग-अलग ग्रुप बनाकर पक्षियों की गणना की जाएगी।
इस कार्यक्रम में लतरातू डैम के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूली बच्चे, स्थानीय जैव विविधता प्रबंधन समितियों के सदस्य, पर्यावरण-संरक्षण में रुचि रखने वाले लोग, पक्षी विशेषज्ञ, जीव विविधता शिक्षा एवं इस संबंध में रुचि रखने वाले लोग सम्मिलित होंगे।
इसके अतिरिक्त खूंटी जिला प्रशासन के पदाधिकारीगण, प्रखंड विकास पदाधिकारी, कर्रा, एवं वनपाल प्रशिक्षण विद्यालय,महिलौंग (रांची) में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे संपूर्ण राज्य के विभिन्न प्रमंडलों से आये लगभग 40 वनरक्षी एवं वरीय वन पदाधिकारीगण भी कार्यक्रम मे सम्मिलित होंगे।

More Stories
झारखंड के 17 जिलों के DC का तबादला-नियुक्ति , आपके जिले में कौन बना डीसी देखिए पूरी लिस्ट
हजारीबाग का विष्णुगढ़ नाबालिक हत्याकांड; मां की दरिंदगी और अंधविश्वास ने ली मासूम की नरबलि, कहानी पढ़ खड़े हो जाएंगें रोंगटे
असम चुनाव में JMM के दो प्रत्याशियों का नामांकन पर्चा खारिज, सरुपाथर और माकुम में झटका