लोहरदगा।झारखंड में लोहरदगा जिले के सुदूरवर्ती जंगल में शनिवार को दोपहर करीब 3.00 बजे एक बार फिर लैंडमाइंस विस्फोट हुआ है। जिसकी चपेट में आने से सीआरपीएफ कोबरा बटालियन 209 का जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल जवान को भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर से तत्काल इलाज के लिए रांची के मेडिका भेजा गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पेशरार थाना क्षेत्र के बुलबुल जंगल में 72 घंटे के दौरान विस्फोट की यह तीसरी बड़ी घटना है।शुक्रवार को भी आईईडी ब्लास्ट में कोबरा बटालियन के 2 जवान घायल हो गये थे।
इलाके में पिछले तीन दिनों से लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है और आज लैंडमाइन विस्फोट की चपेट में सीआरपीएफ 209 कोबरा बटालियन का जवान आया। घायल जवान को तत्काल इलाज के लिए भारतीय वायुसेना के हेलीकाप्टर से रांची ले जाया गया है। शुक्रवार को भी लोहरदगा में बारूदी सुरंग की चपेट में आने से सीआरपीएफ के दो जवान घायल हुए।
इधर, शुक्रवार को लैंड माइंस विस्फोट में घायल जवानों से मिलने के लिए डीजीपी नीरज सिन्हा मेडिका पहुंचे। उन्होंने जवानों की हौसलाअफजाई की और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

More Stories
झारखंड में बड़े पैमाने पर IPS का तबादला, आपके जिले में कौन बना SP देखिए लिस्ट
असम चुनाव में JMM के दो प्रत्याशियों का नामांकन पर्चा खारिज, सरुपाथर और माकुम में झटका
स्वास्थ्य मंत्री ने 76 नए चिकित्सकों को सौंपा नियुक्ति पत्र, इतने नए डॉक्टर्स की बहाली जल्द