राजकीय श्रावणी मेला, 2022 को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा
देवघर। देवघर के जिले के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में राजकीय श्रावणी मेला, 2022 के दौरान की जाने वाली तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने देवतुल्य श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु विभागवार किये जाने वाले कार्यों की बिन्दुवार समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने स्तर से आवश्यक कार्य योजना तैयार करते हुए उपायुक्त कार्यालय को अवगत कराने का निर्देश दिया।
इसके अलावे बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि राजकीय श्रावणी मेला के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु देश-विदेश से बाबा बैद्यनाथधाम पहुँचेंगे। ऐसे में टीम भावना के साथ श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी या समस्याओं का सामना न करना पड़े, इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखने की आवश्यकता है। वहीं विभागों की बिन्दुवार समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निदेशित किया कि मेला के दौरान श्रद्धालुओं के लिए अपने-अपने विभागों द्वारा की जाने वाली व्यवस्थाओं को और भी बेहतर बनाने का हर संभव प्रयास करें, ताकि देवतुल्य श्रद्धालु बाबा नगरी से एक अच्छी अनुभूति लेकर अपने गंतव्य स्थान की ओर प्रस्थान करेंगे। इस दौरान उपायुक्त ने कांवरिया पथ में बालू बिछाव, पेयजल व्यवस्था, शौचालय, इंद्र वर्षा, वरूण वर्षा, विद्युत व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, सूचना केन्द्र, साफ-सफाई, स्वास्थ्य व्यवस्था, आवासन, वाहनों के पड़ाव स्थल, ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर की जाने वाली विभिन्न तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर बेहतर कार्य योजना बनाकर उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करने का निदेश दिया।
बैठक के दौरान मंजूनाथ भजंत्री ने बाघमारा आईएसबीटी व प्रसाद योजना के तहत बन रहे आध्यात्मिक भवन के कार्यों को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देशित करते हुए कहा कि श्रावणी मेला से पूर्व सभी आवश्यक कार्यों को दुरुस्त कर ले, ताकि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं इसका उपयोग कर सके। आगे उपायुक्त ने संबंधित विभाग के सभी अधिकारियों को निदेशित किया गया कि अभी से हीं श्रावणी मेले की तैयारियों में जुट जायें, ताकि मेले की व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी न रह जाय। साथ हीं उन्होंने कहा कि सभी अपने-अपने विभाग को अभी से हीं पत्राचार कर मेले से जुड़ी आवंटन राशि की कमी को पूरा कर लें। उन्होंने सभी विभागों को आपसी सामंजश बिठाकर कार्य करने का निदेश दिया गया, जिससे कि श्रावणी मेले में आए हुए सभी श्रद्धालुओं को देवनगरी आने की एक अच्छी अनुभूति मिल सके। इसके अलावे उपायुक्त ने श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कॉर्डिनेशन टीम का गठन करने का निर्देश दिया, ताकि सुलतानगंज से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगम जलार्पण हेतु व्यवस्था, जलार्पण के पश्चात बासुकीनाथ जाने सुविधा का विशेष रूप से ध्यान रखेंगे।
बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक धनंजय कुमार सिंह ने श्रावणी मेला के तैयारियों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था व अन्य सुविधाओं पर चर्चा करते हुए मेला के बेहतर आयोजन को लेकर संबंधित अधिकारियों को कई सुझाव व निर्देश दिये।
बैठक में उपरोक्त के अलावे पुलिस अधीक्षक धनंजय कुमार सिंह, नगर आयुक्त शैलेन्द्र कुमार लाल, सिविल सर्जन डॉ सीके साही, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी रवि कुमार, गोपनीय प्रभारी विवेक कुमार मेहता, आदि उपस्थित थे।

More Stories
झारखंड के 17 जिलों के DC का तबादला-नियुक्ति , आपके जिले में कौन बना डीसी देखिए पूरी लिस्ट
हजारीबाग का विष्णुगढ़ नाबालिक हत्याकांड; मां की दरिंदगी और अंधविश्वास ने ली मासूम की नरबलि, कहानी पढ़ खड़े हो जाएंगें रोंगटे
Breaking News: सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर