रूपेश पांडेय की मॉक के खिलाफ सभी जिलों में भाजपा ने निकाला आज मशाल जुलूस , पुतला दहन
रांची। प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने बरही में विगत दिनों मॉबलिंचिंग के द्वारा हुई नृशंस हत्या के खिलाफ आज पूरे प्रदेश में सड़कों पर उतरकर आंदोलन का बिगुल फूंक दिया।
प्रदेश के सभी जिलों में आज शाम हजारों कार्यकर्ता हाथ मे मशाल लेकर सड़क पर उतरे और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने रूपेश के हत्यारों को फांसी दिलाने,मॉबलिंचिंग में नामजद हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की।
रांची महानगर जिला द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने राज्य सरकार पर कड़ा हमला बोला। दीपक प्रकाश ने कहा कि यह सरकार मोब्लिंचिंग में भी तुष्टिकरण कर रही है। राज्य में विधि व्यवस्था की स्थिति भयावह है। अपराधी जिसे चाह रहे उसकी हत्या करने में सफल हो रहे।प्रशासन तंत्र पूरी तरह विफल और निकम्मा साबित हो रहा।
उन्होंने कहा कि राज्य में मोब्लिंचिंग के घटनाओं की बाढ़ आ गई है। महिला,आदिवासी,दलित कोई इस राज्य में सुरक्षित नही है। उन्होंने कहा कि अबतक राज्य में इस सरकार के कार्यकाल में 10से ज्यादा मोब्लिंचिंग के वारदात हुए हैं।
कहा कि जिसप्रकार से पिछले दिनों सरस्वती पूजा विसर्जन के दिन घर का चिराग रूपेश पांडेय की मोब्लिंचिंग के द्वारा जघन्य हत्या हुई है वह राज्य को शर्मशार करने वाली घटना है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के इशारे पर प्रशासन तंत्र इस घटना को सांप्रदायिक चश्मे से देख रहा है। समुदाय विशेष के तुष्टिकरण की पराकाष्ठा कर रही यह सरकार। जबकि प्रशासन का धर्म कानून के राज को स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार इस अन्याय और अत्याचार के खिलाफ जनता की अभिव्यक्ति बनी हुई है। प्रदेश भाजपा रूपेश पांडेयके परिजनों को न्याय दिलाने केलिय संकल्पित है। सड़क से सदन तक भाजपा लगातार आन्दोलनं करेगी।
उन्होंने कहा कि सरकार के मंत्री और सत्ताधारी विधायक भाजपा के आन्दोलनं से घबराकर घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। और मुख्यमंत्री ने मुंह पर ताला लगा लिया है।

More Stories
झारखंड के 17 जिलों के DC का तबादला-नियुक्ति , आपके जिले में कौन बना डीसी देखिए पूरी लिस्ट
हजारीबाग का विष्णुगढ़ नाबालिक हत्याकांड; मां की दरिंदगी और अंधविश्वास ने ली मासूम की नरबलि, कहानी पढ़ खड़े हो जाएंगें रोंगटे
असम चुनाव में JMM के दो प्रत्याशियों का नामांकन पर्चा खारिज, सरुपाथर और माकुम में झटका