October 17, 2026

view point Jharkhand

View Point Jharkhand

आरजेडी सदस्यता अभियान को गति देने के लिए प्रभारी का  संताल परगना का दौरा

Spread the love


रांची।  झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी अध्यक्ष संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार   06   से 11 मार्च   तक संताल परगना के सभी जिलों में संगठन को मजबूत करने एवं सदस्यता अभियान को तीव्र गति से  चलाने के लिए संथाल परगना प्रमंडल में   सघन दौरा का कार्यक्रम  प्रारंभ किया जा रहा है।
पार्टी के प्रदेश   मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने बताया कि संगठन को धारदार व मजबूत करने एवं सदस्यता अभियान को तीब्र गति देने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री और झारखंड के पार्टी प्रभारी  जय प्रकाश नारायण यादव दो दिवसीय दौरे पर संथाल परगना पहुच रहे है।    
 प्रभारी  दिनांक  6 मार्च  को देवघर में समय 11 बजे से बैठक को सम्बोधित करेंगे तथा समय  2.00 बजे से सदस्यता अभियान शुभारंभ करेंगे। जबकि 08 मार्च 2022 को गोड्डा में बैठक को सम्बोधित करेंगे एवं सदस्यता अभियान चलाएंगे ।
  इस कार्यक्रम में मुख्य रुप से प्रदेश  कार्यकारी अध्यक्ष संजय सिंह यादव,प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव,पुर्व मंत्री व प्रदेश निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश पासवान,पुर्व सांसद घूरण राम, सभी सहायक निर्वाचन पदाधिकारी  सहित अन्य वरीय नेता गण उपस्थित रहेंगे।

About Post Author