October 17, 2026

view point Jharkhand

View Point Jharkhand

बूथ स्तर पर संगठन को धारदार बनाना है-प्रवीण सिंह

Spread the love


लोहरदगा। आज जनता दल यूनाइटेड की बैठक लोहरदगा जिला अध्यक्ष मनोज मिश्रा की अध्यक्षता में की गई। इस बैठक के मुख्य अतिथि जदयू के राष्ट्रीय महासचिव सह झारखंड प्रभारी श्री प्रवीण सिंह जी, प्रदेश उपाध्यक्ष डा. आफताब जमील जी, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री रमेश सिंह जी थे। इस बैठक में राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि बूथ स्तर तक पार्टी को ले जाते हुए संगठन को धारदार बनाना है। बैठक के पश्चात युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष हसीब अंसारी द्वारा युवा मोर्चा सेन्हा अध्यक्ष मंगरू उरांव, कूडू प्रखंड अध्यक्ष वासुदेव उरांव, लोहरदगा प्रखंड अध्यक्ष भोला राम को नियुक्त किया गया। जिला अध्यक्ष मनोज मिश्रा द्वारा रूपनारायण उरांव को जिला सचिव, मुनिफ अंसारी को जिला उपाध्यक्ष, लालू उरांव को भंडरा प्रखंड अध्यक्ष, विनोद रविदास को कैरो प्रखंड अध्यक्ष नियुक्त किया गया। मौके पर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सीता श्रीवास्तव, शारदा देवी सचिव, महासचिव रुक्मणि देवी, किसको प्रखंड अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह जी, सेनहा प्रखंड अध्यक्ष उदयनाथ महतो, सचिव विनोद यादव, जिला महासचिव मंतोष प्रजापति, नगर अध्यक्ष संजय साहू आदि शामिल थे।

About Post Author