रांची। राज्यपाल रमेश बैस एवं राज्य की प्रथम महिला रामबाई बैस आज सपरिवार नेतरहाट पहुँचे तथा मैग्नोलिया पॉइंट से सूर्यास्त के मनोरम दृश्य को देखा। इससे पूर्व नेतरहाट पहुँचने पर आयुक्त, पलामू प्रमण्डल जटा शंकर चौधरी, पुलिस उप महानिरीक्षक, पलामू राज कुमार लकड़ा, उपायुक्त, लातेहार श्री अबु इमरान, पुलिस अधीक्षक, लातेहार अंजनी अंजन सहित जिला प्रशासन के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। राज्यपाल महोदय के अरुणोदय अतिथिशाला पहुँचने पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

More Stories
झारखंड के 17 जिलों के DC का तबादला-नियुक्ति , आपके जिले में कौन बना डीसी देखिए पूरी लिस्ट
हजारीबाग का विष्णुगढ़ नाबालिक हत्याकांड; मां की दरिंदगी और अंधविश्वास ने ली मासूम की नरबलि, कहानी पढ़ खड़े हो जाएंगें रोंगटे
असम चुनाव में JMM के दो प्रत्याशियों का नामांकन पर्चा खारिज, सरुपाथर और माकुम में झटका