September 26, 2026

view point Jharkhand

View Point Jharkhand

रांची की बेटी डॉ0 अर्चना की मौत मामले की जांच कराकर दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करें-अर्जुन मुंडा

Spread the love

रिम्स से एमबीबीएस और एमडी पास स्वर्ण विजेता डॉ0 अर्चना की मौत मामले में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से आग्रह
रांची। रांची की बेटी डॉ0 अर्चना शर्मा द्वारा डिप्रेशन में आकर राजस्थान के दौसा जिले में कथित आत्महत्या कर लिये जाने की खबर पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से जांच कराने की मांग की है।
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि रांची के रिम्स से एमबीबीएस और एमडी पास स्वर्ण पदक विजेता डॉ0 अर्चना शर्मा की आत्महत्या की घटना बेहद दुःखद है। इस घटना के बाद राजस्थान सरकार और पुलिस प्रशासन कटघ्ज्ञरे में आ गयी। उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से आग्रह किया कि वे इस मामले की जांच कराएं और दोषी अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई करें।
बताया गया है कि राजस्थान के दौसा में निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत हो गयी हो गयी, जिसके बाद चिकित्सक समेत अन्य पर हत्या का केस दर्ज हो गया। दावा किया जा रहा है कि इसी से परेशान होकर महिला डॉक्टर ने खुदकुशी की। हालांकि सुप्रीम कोर्ट का आदेश है कि अस्पताल में मरीज की मौत होने पर डॉक्टर या अन्य स्टॉफ पर 302 का केस दर्ज नहीं कर सकते। 304ए (लापरवाही) की धारा लगायी जा सकती है।

About Post Author