April 19, 2026

view point Jharkhand

View Point Jharkhand

सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, विस्फोटक और कारतूस का जखीरा बरामद

Spread the love


रांची। झारखंड में लोहरदगा जिले में पुलिस को मंगलवार को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। पुलिस और सीआरपीएफ बलों के साझा अभियान में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा-माओवादी को जोरदार झटका लगा है।
लोहरदगा जिले के सेरेंगदाग थाना क्षेत्र में सीआरपीएफ 158वीं बटालियन और लोहरदगा पुलिस द्वारा चलाये गये साझा अभियान में भारी मात्रा में विस्फोटक और कारतूस का जखीरा बरामद किया गया।
सीआरपीएफ और जिला पुलिस के जवानों ने सेरेंगदाग थाना क्षेत्र के चपाल, जुड़नी, गुनी समेत अन्य क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन चलाया था। इसी दौरान जंगल में माओवादियों द्वारा छिपाकर रखे गए छह आईईडी बरामद किए गए हैं। प्रत्येक आईडी का वजन दो किलोग्राम है। इसके अलावा दो बंडल कोडेक्स वायर, 40 पीस एमसील पैकेट और 421 सराउंड जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। पुलिस की सफलता से नक्सलियों को बड़ा झटका लगा है। इस मामले में पुलिस और सुरक्षा बल के जवान लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।
गौरतलब है कि इसी इलाके में पिछले कुछ दिनों पहले बारूदी सुरंग विस्फोट में कई आम नागरिकों और सुरक्षा कर्मियों के चपेट में आने के बाद जवानों द्वारा व्यापक रूप से छापेमारी अभियान चलाया था, उस दौरान भी पुलिस को कई बड़ी सफलता मिली थी।

र जिला पुलिस के जवानों ने सेरेंगदाग थाना क्षेत्र के चपाल, जुड़नी, गुनी समेत अन्य क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन चलाया था। इसी दौरान जंगल में माओवादियों द्वारा छिपाकर रखे गए छह आईईडी बरामद किए गए हैं। प्रत्येक आईडी का वजन दो किलोग्राम है। इसके अलावा दो बंडल कोडेक्स वायर, 40 पीस एमसील पैकेट और 421 सराउंड जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। पुलिस की सफलता से नक्सलियों को बड़ा झटका लगा है। इस मामले में पुलिस और सुरक्षा बल के जवान लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।
गौरतलब है कि इसी इलाके में पिछले कुछ दिनों पहले बारूदी सुरंग विस्फोट में कई आम नागरिकों और सुरक्षा कर्मियों के चपेट में आने के बाद जवानों द्वारा व्यापक रूप से छापेमारी अभियान चलाया था, उस दौरान भी पुलिस को कई बड़ी सफलता मिली थी।

About Post Author