April 19, 2026

view point Jharkhand

View Point Jharkhand

अदाणी फॉउंडेशन ने बलोदर में लगाया हेल्थ चेक-अप कैंप, ग्रामीणों को दी गयी निःशुल्क परामर्श और दवाइयां

Spread the love




हेल्थ कैंप में बड़ी संख्या में बुजुर्ग, नवजात शिशु और महिलाएं आईं
ब्लड प्रेशर इत्यादि की हुई जांच, कोरोना से बचाव के लिए किया गया जागरूक
हजारीबाग। अदाणी फॉउंडेशन ने गुरुवार को बड़कागांव के बलोदर स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय में अपने सीएसआर कार्यक्रम के तहत एक हेल्थ चेक अप कैंप का आयोजन किया। इस अवसर पर डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ की एक टीम द्वारा ग्रामीणों के कई तरह की चिकित्सीय सुविधा निःशुल्क प्रदान की गयी।
सुबह 10 बजे से दिन भर चले इस कैंप में बड़ी संख्या में महिलाएं और बुजुर्ग मौजूद थे। आठ लोगों की मेडिकल टीम ने कैंप में आये सभी ग्रामीणों की बुनियादी चिकित्सा जांच की और उन्हें जरुरत के हिसाब से दवाईयां और  स्वास्थ्य सम्बंधित परामर्श दिए। कैंप में नवजात शिशुओं और छोटे बच्चों के स्वास्थ्य-सम्बंधित जांच के लिए विशेष प्रबंध भी किये गए थे। कैंप में मौजूद बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम की मदद से सारे नवजात बच्चों के स्वास्थ्य की बुनियादी जांच की गयी और उनका वजन तथा लम्बाई नापी गयी। माताओं को ख़ास कर बच्चों में कुपोषण के पहचान और उसके समाधान के बारे में बताया गया। कैंप में करीब चालीस बच्चों को जरूरी टीके भी  लगाए गए और माताओं को उनके पोषण के बारे में जानकारी दी गयी।  
ग्रामीणों में दिखा उत्साह, चेक अप के बाद खुश नजर आए लोग
अदाणी फॉउंडेशन की ओर से लगाए गए इस मेडिकल चेक अप कैम्प में शामिल ग्रामीण उत्साहित और  शुक्रगुज़ार नजर आए। डॉक्टर और मेडिकल टीम को देख कर महिलाएं और बुजुर्गों के चेहरे खिले दिखे। सभी ने खुद से आगे आकर अपने स्वास्थ्य सम्बन्धी चीजों की जानकारी डॉक्टर को दी और उनसे आवश्यक परामर्श लिया। ग्रामीणों ने कहा कि डॉक्टर द्वारा दी गयी सभी सलाह का वो अनुपालन करेंगे। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि ऐसे हेल्थ चेक अप कैंप समय-समय पर लगते रहने चाहिए ताकि उनका समाज स्वस्थ बना रह सके। इसी दौरान मेडिकल टीम ने कोरोना महामारी के बारे में भी लोगों को सचेत किया और आवश्यक निवारक निर्देश भी दिए।  कुछ लोगों के कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल भी लिए गए और जांच के परिणाम आने तक उन्हें परिवारजनों और बाकी लोगों से दूरी बनाके रहने को कहा गया। मेडिकल टीम ने ग्रामीणों को कोरोना से बचाव के लिए सभी आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की। बताया कि कोरोना महामारी अभी ख़त्म नहीं हुई है। इसलिए इससे बचाव के लिए जागरूक रहने की जरुरत है।
कैंप में मौजूद ग्रामीणों को यह भी बताया गया कि बदलते मौसम में लोग अपने स्वास्थ्य का अच्छे से ध्यान रखें। मौसम बदलने के साथ ही बीमारियों का प्रकोप भी शुरू हो जाता है। सबसे पहले बच्चे इनकी चपेट में आते हैं। इसलिए सर्दी-खांसी, जुकाम जैसे तरह-तरह के वायरल और दूसरी बीमारियों से बचने के लिए सावधानी बेहद जरुरी है। उन्होंने कहा कि बरसात के पानी में न भींगे। साथ ही किसी भी बीमारी से बचने के लिए समय पर जांच जरूरी है। मेडिकल जांच के बाद ही किसी भी रोग का इलाज सही तरीके से किया जा सकता है। लोग गंभीर रोग को मामूली समझकर मेडिकल स्टोर से दवा लेकर खा लेते हैं और तत्काल समस्या भी कम हो जाती है। लेकिन धीरे-धीरे अंदर से रोग गंभीर हो जाता है। बाद में यह मरीजों को लिए परेशानी का कारण बन जाता है।

About Post Author