May 21, 2026

view point Jharkhand

View Point Jharkhand

भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद, किसी की गिरफ्तारी नहीं

Spread the love


कोडरमा। कोडरमा जिले के डंगरा पहाड़ की तलहटी से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया गया, लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए विस्फोटक बरामद किया है। विस्फोटक बरामद होने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।  फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
जानकारी के अनुसार विस्फोटक को पहाड़ के नीचे गुप्त तरीके से छिपा कर रखा गया था।  बरामद विस्फोटक में मेनुफैक्चरिंग हैदराबाद लिखा हुआ है।  इधर पुलिस सभी विस्फोटक को जब्त कर थाना ले आयी है और विस्फोटक की गिनती की जा रही है। पुलिस यह जानकारी जुटाने में लगी हुई है कि इन विस्फोटक को किसके द्वारा छुपा कर रखा गया था और इसका कहा इस्तेमाल किया जाना था।

About Post Author