April 19, 2026

view point Jharkhand

View Point Jharkhand

नई दिल्ली में सत्याग्रह में शामिल हुए आलोक दूबे,

Spread the love

पार्टी के आला नेताओं से मुलाकात कर संगठन की वास्तविक हालात की दी जानकारी

रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे ने  नई दिल्ली दौरे के क्रम में आज पार्टी द्वारा आयोजित दो अलग-अलग सत्याग्रह में शामिल हुए, वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन समेत अन्य नेताओं से मिलकर उन्हें झारखंड की ताजा राजनीतिक हालात और संगठन के कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी।

आलोक कुमार दूबे आज सुबह में दिल्ली स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंचे, जहां केंद्र सरकार के इशारे पर ईडी द्वारा राहुल गांधी को बेवजह परेशान किये जाने को लेकर आहूत सत्याग्रह में शामिल हुए। इस मौके पर   आलोक दूबे ने कहा पूरे देश में अफरा-तफरी और अराजकता का माहौल है, केंद्र की सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने का हर संभव प्रयास कर रही है, विशेषकर राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के ऊपर एक सुनियोजित ष्डयंत्र के तहत हमले किए जा रहे हैं। पूरे देश में कांग्रेस पार्टी शांतिपूर्ण तरीके से अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए अपने नेता राहुल गांधी के समर्थन में एवं युवाओं के समर्थन में खड़ी रहेगी।

बाद में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के खिलाफ आहूत सत्याग्रह में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सेना भर्ती के नाम पर युवाओं को दिगभ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है और उनके सपने को चकनाचूर किया जा रहा है।  कांग्रेस नेता ने झारखण्ड के युवाओं से आग्रह किया है कि उन्हें आंदोलन करने का पूरा अधिकार है,लेकिन राष्ट्रीय संपत्तियों का कभी भी नुकसान नहीं करना चाहिए। उन्हांेने कहा कि केंद्र सरकार की नई सेना नीति से युवाओं में आक्रोश का माहौल है, इस  नई नीति में दादा नौकरी करते नजर आएंगे, पोता पहले ही रिटायर हो जाएगा, युवाओं का पूरा भविष्य चौपट हो जाएगा।

बाद में आलोक कुमार दूबे ने नई दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेता अजय माकन समेत अन्य नेताओं से मुलाकात की और उन्हें झारखंड में संगठन की वास्तविक हालात की जानकारी दी।

About Post Author